UPSSSC Lekhpal Expected Cut Off List 2022: यहां चेक करें यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा के लिए संभावित कटऑफ लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 01:04 PM IST

UPSSSC Lekhpal Expected Cut Off List 2022: यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा 31 जुलाई 2022, रविवार को आयोजित की जा चुकी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कटऑफ लिस्ट भी जारी की जा सकती है, जिसे upsssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं...

UPSSSC Lekhpal Expected Cut Off List 2022: यहां चेक करें यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा के लिए संभावित कटऑफ लिस्ट

UPSSSC Lekhpal Expected Cut Off List 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, UPSSSC लेखपाल परीक्षा 2022 रविवार, 31 जुलाई 2022 को आयोजित की गई है। अब उम्मीदवार आधिकारिक तौर पर कट ऑफ लिस्ट 2022 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल कट ऑफ लिस्ट जारी होने में कुछ समय लग सकता है, तब तक उम्मीदवार नीचे इस आर्टिकल में दी गई संभाविट कट ऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को बता दें कि UPSSSC राजस्व लेखपाल की कट ऑफ के अंक ही निर्धारित करेंगे कि चयन प्रक्रिया के अगले दौर के लिए किन उम्मीदवारों का चयन होगा।

UPSSSC Lekhpal Expected Cut Off List 2022

श्रेणी अपेक्षित कट ऑफ मेरिट (100 अंकों में से)
सामान्य 82-88 अंक
ईडब्ल्यूएस 76-80 अंक
ओबीसी 73-78 अंक
एससी 70-75 अंक
एसटी 64-69 अंक

कैसे तैयार की गई है संभावित कट ऑफ लिस्ट

UPSSSC लेखपाल की कट ऑफ लिस्ट कई बातों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जैसे, रिक्तियों की संख्या, पेपर का कठिनाई स्तर, आवेदकों की कुल संख्या आदि। इस आर्टिकल में हमने बीते वर्षों के अंक व अन्य आधारों को ध्यान में रखकर इस साल के लिए संभावित कट ऑफ लिस्ट तैयार की है। छात्र इसे देखकर केवल अंदाजा लगा सकते हैं कि इस साल कटऑफ अंक कितने हो सकते हैं। 

How to Download UPSSSC Lekhpal Cut Off List 2022

एक बार कटऑफ लिस्ट जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं-



  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • ओपन या डिपार्टमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • कट-ऑफ अंक वाले उम्मीदवारों के नाम वाला पेज दिखाई देगा।
  • यूपी राजस्व लेखपाल कट-ऑफ सूची प्रिंट करें।

कब जारी होगी यूपीएसएसएससी लेखपाल कटऑफ लिस्ट 2022? 

उम्मीदवारों को बता दें कि फिलहाल बोर्ड द्वारा कटऑफ लिस्ट जारी करने की डेट या समय से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त महीने के मध्य तक कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा व परिणाम से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत पर नजर बनाए रखें।

End of Article