UP Police SI Cutoff 2021: जारी हो गया यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के​ लिए फाइनल कटऑफ, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 07:07 AM IST

UP Police SI Cutoff 2021 Sarkari Result 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRB) सब-इंस्पेक्टर (SI) कटऑफ जारी कर दिया है, इसी के साथ ही यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की व कटऑफ दोनों एक के बाद एक जारी कर दिए गए हैं, उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक से यहां चेक कर सकते हैं...

UP Police SI Cutoff 2021: जारी हो गया यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के​ लिए फाइनल कटऑफ, ऐसे करें चेक

UP Police SI Cutoff 2021-2022: UP Police SI Cutoff 2021-2022: Uttar Pradesh Police Recruitment Board (UPPRB) Sub-Inspector (SI) Cutoff जारी कर दिया है, इसी के साथ ही यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की व कटऑफ दोनों एक के बाद एक जारी कर दिए गए हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक (9027) प्लाटून कमांडर पीएसी (484) तथा अग्नि​शमन द्वितीय अधिकारी (23) के कुल 9534 रिक्त पदों पर चयन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 12 नवंबर, 2021 से 2 दिसंबर, 2021 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था।

श्रेणी लम्बवत श्रेणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित भू.पू सैनिक महिला
अनारक्षित 302.09405  228.79907 236.24463 278.32091
आर्थिक रूप से कमजोर 285.56168      
अन्य पिछड़ा वर्ग 287.51425 200.26923 206.43679 263.12721
अनुसूचित जाति 260.14439 207.89724 200.54294 233.12820
अनुसूचित जनजाति 223.33388   215.17564 200.05192

विभिन्न श्रेणी के अंतर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं मानक परीक्षण हेतु बुलाए जानें वाले अभ्यर्थियों के कटऑफ अंक नीचे दिए गए हैं। कटऑफ समान अंक प्राप्त अंक वाले सभी अभ्यर्थियों को अभिलेखों की संवीक्षा एवं मानक परीक्षण में शामिल किया जा रहा है।

लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा कुल 18 दिनों में 54 पालियों में आयोजित की गई है।

End of Article