UP BED Result 2022: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम, upbed2022.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 09:57 AM IST

UP BED Result 2022 on www.upbed2022.in, Sarkari Result 2022: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 पिछले महीने 06 जुलाई को आयोजित की गई है। परीक्षा के लिए परिणामों का इंतजार उम्मीदवार काफी समय से कर रहे हैं। अब इस प्रवेश परीक्षा के लिए परिणाम 5 अगस्त को जारी किए जाएंगे...

UP BED Result 2022: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम, upbed2022.in पर करें चेक

UP BEd Joint Entrance Exam Result 2022 at upbed2022.in: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए परिणाम कल 5 अगस्त 2022 को जारी होने वाले हैं। यूपी बीएड परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परिणाम चेक करने के लिए वह अपने एडमिट कार्ड साथ ही रखें। एक बार परिणाम जारी हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।  

किस समय जारी होंगे परिणाम: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए परिणाम कल 5 अगस्त 2022 को किस समय जारी किए जाएंगे इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट कल दोपहर 12 बजे तक जारी किए जा सकते हैं।

How to Check UP BED Entrance Exam Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्रों को इसे चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करने की सलाह दी जाती है-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ‘UP BED Entrance Exam Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी को दर्ज करें जो कि एडमिट कार्ड पर दी गई है।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें व प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन आयोजित हुई थी परीक्षा

राज्य द्वारा आयोजित यूपी बीएड की प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई 2022 को आयोजित की जा चुकी है। इसके साथ ही अब परीक्षा के परिणाम सभी उम्मीदवारों के लिए 5 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए वह आधिकारिक वेबसाइट व टाइम्स नाउ नवभारत पर कड़ी नजर बनाए रखें।

Read More- जारी हो गया पीटीईटी काउंसलिंग 2022 के लिए शेड्यूल, यहां से करें चेक

बता दें कि UP Bed प्रवेश परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को 2 पेपर देने थे। जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्‍न पूछे गए थे। दोनों परीक्षा कुल मिलाकर 400 नंबरों की हैं, साथ ही दोनों पेपर में 100-100 सवाल भी पूछे गए और प्रत्येक सवाल के लिए उम्मीदवारों को 2 नंबर मिलेंगे। छात्र कृपया ध्यान दें कि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 नंबर की नेगेटिव मार्किंग भी की गई है।



End of Article