UGC NET Admit Card 2022: एनटीए ने जारी किया UGC NET परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 11:28 AM IST

UGC NET Admit Card 2022 Released Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट 2022 (UGC NET Admit Card 2022) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी दिया है। सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

UGC NET Admit Card 2022: एनटीए ने जारी किया UGC NET परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2022 Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA ने यूजीसी नेट परीक्षा 2022 (UGC NET Admit Card 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। NTA ने 9 जुलाई की परीक्षा के लिए UGC NET 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाना होगा।

How to Download UGC NET Admit Card 2022

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in खोलें।
  • अब आपको न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन में जाकर  एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना क्रैडेंशियल्स डालें और सबमिट करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी जरूर लें।

इस दिन होनी है परीक्षा

परीक्षा की डेट से संबंधित सर्कुलर के अनुसार, यूजीसी नेट जुलाई की परीक्षाएं 8 जुलाई से शुरू होंगी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी - एक जुलाई के महीने में और दूसरी अगस्त में। जुलाई की 08, 09, 11 और 12 को परीक्षा आयोजित होंगी वहीं अगस्त की 12, 13 और 14 तारीख को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करता है। इसके लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन मोड में यूजीसी नेट परीक्षा जून 2022 और दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट की परीक्षा दो शिफ्ट में ऊपर बताई तिथियों पर और 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित होनी है।



End of Article