UGC NET Admit Card 2022: जारी हुई यूजीसी नेट एग्जाम सिटी इन्फॉर्मेशन, यहां करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 03:49 PM IST

UGC NET 2022 Admit Card, Exam Centres List: UGC NET 2022 परीक्षा का आयोजन इसी हफ्ते होने वाला है, इसके लिए शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी गई है। 8 जुलाई से शुरू होने वाली यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए साइट से परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं...

UGC NET Admit Card 2022: जारी हुई यूजीसी नेट एग्जाम सिटी इन्फॉर्मेशन, यहां करें चेक

UGC NET 2022 Admit Card, Exam Centres List: University Grants Commission National Eligibility Test, UGC NET 2022 exam city intimation slip जारी कर दी गई है, इसी के साथ यूजीसी ने एक और आधिकारिक जानकारी उम्मीदवारों के लिए साझाा की। 8 जुलाई से शुरू होने वाली यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर केंद्र शहर के आवंटन के लिए जानकारी देख सकते हैं। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। इस जरूरी कदम के साथ UGC NET 2022 के एडमिट कार्ड भी जल्द जारी होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। UGC NET का पहला बैच 4 दिनों में शुरू होने वाला है। उम्मीदवार अपने पोर्टल पर अपने परीक्षा शहर की सूचना पर्ची की जांच कर सकेंगे जो आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से देखा जा सकेगा।

उम्मीदवार यहां से अभी तक का स्टेटस जान सकते हैं- अब तक, दिसंबर 2021 और जून 2022 दोनों के लिए मर्ज किए गए तारीखें जारी कर दी गई हैं। यह परीक्षा 8 जुलाई, 9, 10, 11, 12 और अगस्त 12, 13, 14 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। बता दें, जब से कोरोना महामारी आई है यूजीसी दो सत्रों की परीक्षा को एक साथ मर्ज करके आयोजित कर रहा है, जैसे इस बार 8 जुलाई से होने वाली परीक्षा दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए होगी।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट 2022 परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी गई है। इस जानकारी को निम्नलिखित स्टेप से देखा सकता है-


यूजीसी नेट 2022 परीक्षा सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और 'एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  • खुले हुए लॉगिन पेज पर, अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड डालें
  • अपना विवरण जमा करें और स्क्रीन पर UGC NET 2022 परीक्षा शहर की पर्ची दिखाई देगी
  • पर्ची की जांच करें और डाउनलोड करें, आगे के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के माध्यम से परीक्षा के दिन, केंद्र और अन्य का सटीक विवरण मिलेगा।

End of Article