CA Final Result 2022 Date: आधिकारिक घोषणा, इस दिन आएगा सीए फाइनल रिजल्ट, यहां देखें अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 09:34 AM IST

CA Final Result May 2022 Date, Time: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, ICAI ने आज 13 जुलाई, 2022 को एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से CA रिजल्ट 2022 की तारीख की घोषणा की है। ICAI मई परीक्षा के लिए CA फाइनल रिजल्ट 2022 या तो 15 जुलाई, 2022 या 16 जुलाई को जारी करेगा...

google

ICAI CA Final Result 2022: Institute of Chartered Accountants of India, ICAI 2022 ने आज 13 जुलाई, 2022 को एक आधिकारिक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी कि CA Result 2022 कब जारी किया जाएगा? नोटिस में रिजल्ट डेट की घोषणा की गई है। ICAI मई परीक्षा के लिए CA फाइनल रिजल्ट 2022 या तो 15 जुलाई, 2022 या 16 जुलाई को जारी करेगा। यानी इसी हफ्ते रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - icai.org पर सीए फाइनल परिणाम की जांच कर सकेंगे।

सीए परिणाम 2022 की तारीख सीए फाइनल मई परीक्षा 2022 के लिए है। ये परीक्षा 14 से 30 मई, 2022 तक सीए इंटर परीक्षा 2022 के साथ आयोजित की गई थी। हालांकि, सीए इंटर परिणाम 2022 की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है।

End of Feed