CA Final Result May 2022: सीए फाइनल ईयर रिजल्ट जारी, icaiexam.icai.org पर करें चेक
CA Final Result May 2022, CA Foundation, Intermediate Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज यानी 15 जुलाई 2022 को सीए फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icaiexam.icai.org पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते है। इस बार सीए फाइनल ईयर की परीक्षा 14 मई से 30 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक से दो दिन के भीतर इंटर और फाउंडेशन का रिजलट जारी कर दिया जाता है।

CA Final Result May 2022, CA Foundation, Intermediate Result 2022: खत्म हुआ इंतजार, जारी हो गया सीए फाइनल ईयर का रिजल्ट। सीए फाइनल ईयर 2022 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 15 जुलाई 2022 को सीए फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है। आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडेवाल ने ट्वीट कर बताया कि आईसीएआई ने सीए फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है। फाइनल ईयर की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icaiexam.icai.org पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार सीए फाइनल ईयर की परीक्षा 14 मई से 30 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज सुबह ठीक 9 बजकर 45 मिनट पर फाइनल ईयर के रिजल्ट की घोषणा कर दी है
CA Final Result May 2022 Direct Link
बता दें सीए फाउंडेशन (CPT) और इंटर यानी आईपीसीसी के रिजल्ट की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। पिछले आंकड़ो को देखें तो फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी होने के एक से दो दिन के भीतर इंटर और फाउंडेशन का रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। सीए इंटर की परीक्षाएं 15 मई से 30 मई 2022 तक निर्धारित थी, जबकि फाउंडेशन की परीक्षाएं 24 जून से 30 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। सीए की परीक्षाएं सालभर में दो बार मई और नवंबर में आयोजित की जाती हैं। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। साथ ही हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
CA Final Result 2022 - अब इटरनमीडिएट और फाउंडेशन का रिजल्ट
बता दें सीए फाइनल ईयर के रिजल्ट के बाद इंटरमीडिएट और फाउंडेशन का रिजल्ट जारी किया जाता है। कयास लगाया जा रहा है कि जुलाई के अंत तक फाइनल ईयर और फाउंडेशन का रिजल्ट जारी हो जाएगा। अभ्यर्थी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ica.org पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
ICAI Finl Result 2022 - जारी हो गया रिजल्ट
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CA Final Result 2022 - दो बार आयोजित की जाती हैं परीक्षाएं
बता दें सीए की परीक्षाएं सालभर में दो बार मई और नवंबर में आयोजित की जाती हैं। मई की परीक्षाओं का रिजल्ट जुलाई तक जारी कर दिया जाता है। इसी क्रम में आईसीएआई आज फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
CA Final Result 2022 - ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
होमपेज पर जाकर ICAI Final Year May 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपनी आईडी व पासवर्ड दर्ज करें।
स्कोर कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
CA Final Year May 2022 Result - यहां देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे दिए इस लिंक पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
icai.org
icaiexam.icai.org
CA Final Year Result 2022 - 24 से 30 मई तक आयोजित की गई थी परीक्षा
बता दें इस बार सीए फाइनल ईयर की परीक्षा 24 मई से 30 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। ऐसे में अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें सीए फाइनल ईयर की परीक्षा के लिए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट 1 और 2 का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है, इसके 2 साल बाद आप फाइनल ईयर की परीक्षा में शामिल हो सकता हैं।
CA Final Year result 2022 - आज जारी होगा रिजल्ट
सीए फाइनल ईयर के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 15 जुलाई 2022 को सीए फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। मई 2022 सीए फाइनल ईयर की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
