RRB Group D Exam 2022: जानें रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा तारीख, एडमिट कार्ड, सैलरी और सभी सवालों के जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2022, 05:29 PM IST

RRB Group D Exam date, admit card, salary: यदि आप भी जानना चाहते हैं ग्रुप डी परीक्षा को लेकर ज्यादातर क्या सवाल पूछे जा रहे हैं तो यहां देखें। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। यह परीक्षा 23 फरवरी, 2022 को होनी है, इसका आयोजन मल्टीपल फेज में किया जाएगा...

RRB Group D Exam 2022: जानें रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा तारीख, एडमिट कार्ड, सैलरी और सभी सवालों के जवाब

RRB Group D Exam Date News: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा (railway recruitment board Group D Exam) में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। यह परीक्षा 23 फरवरी, 2022 को होनी है, इसका आयोजन मल्टीपल फेज में किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (rrb group d exam) को लेकर ज्यादातर उम्मीदवार गिने चुने सवाल ज्यादा पूछते हैं, जिनका जिक्र इस आर्टिकल में किया जा रहा है-

What is the date of railway exam 2021?

यह विज्ञप्ति 2019 (rrb group d pdf) की है लेकिन कोरोना व अन्य कारणों की वजह से परीक्षा तिथि निर्धारित नहीं हो पा रही थी, बीच में परीक्षा तिथि आई थी लेकिन फिर स्थगित कर दी गई। फाइनली, 8 दिसंबर, 2022 को आरआरबी (RRB) ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी अब इस परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी, 2022 को किया जाएगा।

How can I download RRB Group D admit card 2021?

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (rrb group d exam) से महज चार दिन पहले एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) जारी किया जाएगा। यानी इस हिसाब से माना जा सकता है कि एडमिट कार्ड 18-19 फरवरी को जारी किए जाएंगे। बता दें, जो लोग यह जानना चाहते हैं कि ट्रैवेलिंग पास कब तक जारी किया जाएगा? उन्हें बता दें आरआरबी ने कहा है कि एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवेलिंग पास परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा।

How to Download RRB Group D Admit Card 2021?

सबसे पहले, अपने क्षेत्र के अनुसार आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। बता दें, आरआरबी की करीबन 16 क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट हैं, जिन पर जोन के अनुसार कटआफ (rrb group d cutoff) जारी किया जाएगा, और उम्मीदवार यहां से आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड / हॉल टिकट व रिजल्ट (RRB Group D Admit Card / Hall Ticket and result) के लिए लिंक भी पा सकेंगे।

What is RRB Group D salary?

various posts in level -1 of 7th CPC Matrix under CEN No. RRC-01/2019

आरआरबी ग्रुप डी पदों का औसत वेतन केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग के अनुसार 3 एलपीए से 5 एलपीए तक है, जिसे समय-समय पर संशोधित किया जाता है। ग्रुप डी पदों में से प्रत्येक का प्रवेश स्तर का ग्रेड वेतन तय है और किसी भी ग्रुप डी पद का मूल वेतन 18000 रुपये प्रति माह है।

What is RRB Group D qualification?

उम्मीदवार जो ग्रुप डी रेलवे परीक्षा में शामिल होना चाहता हैं उनके पास कक्षा 10वीं पास का प्रमाण पत्र या आईटीआई डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान/ बोर्ड/ एनसीवीटी/ एससीवीटी से उपरोक्त में से कोई भी डिग्री स्वीकार्य है।

End of Article