LIVE

RRB Group D, RRB NTPC: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट से पहले आरआरबी का आएगा यह अपडेट

क्या आप भी सोच रहे हैं कि rrb ntpc cbt 1 result kab aaega तो बता दें, rrb ntpc cbt 1 result इसी 15 जनवरी को आएगा। लेकिन इससे पहले कभी भी rrb ntpc cbt 1 final answer key जारी की जा सकती है, जिसका लिंक आपको यहां प्रोवाइड करा दिया जाएगा। परिणाम के साथ rrb ntpc cbt 1 result 2021 cut off भी जारी किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jan 5, 2022, 14:30 IST
Follow on Google News
RRB Group D, RRB NTPC: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट से पहले आरआरबी का आएगा यह अपडेट
Photo Credit: i-stock

rrb ntpc cbt 1 result के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को सीबीटी2 में भाग लेना होगा, जो कि 14 से 18 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए फिर से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार rrb group d exam देने जा रहे हैं, उन्हें बता दें यह परीक्षा 23 फरवरी को होनी है और इसके लिए rrb group d admit card महज चार दिन पहले रिलीज किए जा सकते हैं जबकि ट्रैवलिंग पास 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

RRB Group D Admit Card | RRB NTPC CBT 1 Result, Final Answer Key

इसके बाद आप  rrb group d answer key और rrb group d result से जुड़े अपडेट भी देख पाएंगे। यहां rrb group d exam pattern के साथ साथ rrb group d salary, rrb group d syllabus आदि के बारे में बताया गया है।

Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check All Latest Govt Jobs Notification here

JAN 05, 2022 13:57 IST

rrb ntpc result - मैं अपना आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम कैसे देख सकता हूं?

सबसे पहले आरआरबी जोन/क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जहां से आपने आवेदन किया है। अब “आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम'' देखने के लिए लॉगिन करें। एक नए टैब में एक नया पेज खुलेगा। "रोल नंबर", "डीओबी", "पंजीकरण संख्या" या "पासवर्ड" दर्ज करें

JAN 05, 2022 13:36 IST

इसलिए हाई रहेगा कटऑफ स्कोर

CBT 1 में क्‍वालिफाई होने वाले उम्‍मीदवार CBT 2 में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड ने CBT 2 की एग्‍जाम डेट्स भी जारी की है। बता दें कि कई लाख कैंडिडेट्स की छंटनी CBT 1 के बाद कर दी जाएगी इसलिए कट-ऑफ स्‍कोर काफी ऊपर रहने वाला है। उम्‍मीदवारों ने पहले राउंड की परीक्षा दी है, वह किसी भी ताजा अपडेट के लिए लाइव अपडेट्स के साथ बने रहें।

JAN 05, 2022 12:44 IST

परीक्षा केंद्र जाते हुए ध्यान रखने वाली बात

परीक्षा में शामिल होने के लिए जाते समय उम्मीदवार अपने पास एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ जरूर रखें। इसके अलावा देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें।

JAN 05, 2022 12:10 IST

ऐसे मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन भी  उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा को लेकर सफलतापूर्वक आवेदन किया, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी होंगे। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले एडमिट कार्ड RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

JAN 05, 2022 11:19 IST

मॉडिफिकेशन लिंक हो चुका है डिएक्टिव

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में 1 करोड़ से अधिक कैंडिडेट्स शामिल होंगे। एग्‍जाम कई फेज़ में आयोजित किया जाएगा। आवेदन के दौरान कई अभ्‍यर्थियों के फॉर्म गलत फोटो और साइन के चलते रिजेक्‍ट कर दिए गए थे। विभाग ने सुधार का एक मौका दिया था और इसके तहत 15 दिसंबर को मॉडिफिकेशन लिंक एक्टिव किया गया था, जोकि 26 दिसंबर को बंद किया गया।

JAN 05, 2022 10:37 IST

एमसीक्यू आधारित सवाल

आरआरबी के ग्रुप-बी के लिए होने वाली परीक्षा में सवाल मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) आधारित होंगे। मूल्यांकन का एक ऐसा रूप है जिसमें उम्मीदवारों को बहुविकल्‍पीय प्रश्‍नों का उत्‍तर देंगे। संभावित उत्तरों की लिस्ट में से सही विकल्‍प का चुनाव करना होगा।

JAN 05, 2022 09:45 IST

RRB NTPC की संभावित कटऑफ

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा कटऑफ इस साल ज्यादा होने की संभावना है क्योंकि प्रत्येक खाली पदों के लिए औसतन 354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। ऐसे में अलग अलग वर्गों के अनुसार कट ऑफ निर्धारित होंगे। जिनमें अनारक्षित 75-80 ओबीसी 65-75 ईडब्‍ल्‍यूएस 60-65 एससी 55-50 एसटी 50-55 तक कट ऑफ जाने का अनुमान है।

JAN 05, 2022 09:10 IST

RRB एडमिट कार्ड में ध्यान देने वाली बात

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने पास एडमिट कार्ड और फोटो आईडी प्रूफ जरूर रखना होगा। देर से पहुंचे उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

JAN 05, 2022 08:23 IST

RRB NTPC CBT-1 परीक्षा का रिजल्ट देखने के स्टेप्स

1. आरआरबी संबंधित क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. 'लॉगिन फॉर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक कीजिए।
3. नए टैब में एक नया वेब पेज खुलेगा।
4. रोल नंबर, डीओबी, रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड आदि विवरण डालिए।
5. 'रिजल्ट देखिए' पर क्लिक करें। उम्मीदवार के प्राप्त अंक और  परिणाम स्क्रीन पर होंगे।

JAN 05, 2022 07:57 IST

RRB NTPC परीक्षा के 4 चरण

आरआरबी एनटीपीसी की चयन प्रक्रिया में 4 चरण में होत हैं और अंतिम चयन इन चरणों में से प्रत्येक में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होगा।

1. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1
2. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2
3. आरआरबी एनटीपीसी स्किल टेस्ट
4. आरआरबी एनटीपीसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

JAN 05, 2022 06:40 IST

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 से जुड़े सवाल और जवाब

सवाल-आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
जवाब- आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी लेवल -1 2021 स्टेज I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

सवाल- आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
जवाब- आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी लेवल -1 2021 स्टेज I परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

सवाल- आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया था?

जवाब- रिपोर्ट के अनुसार, कुल 11.56 लाख उम्मीदवारों ने आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी लेवल- I 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

सवाल- आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी लेवल- I 2021 स्टेज I परीक्षा में कितने सेक्शन पूछे जाएंगे?
जवाब- आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी लेवल- I की स्टेज I परीक्षा में कुल 4 खंड (गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स) पूछे जाएंगे।

JAN 04, 2022 23:47 IST

1.26 करोड़ से अधिक अभ्‍यर्थियों ने दिया था आवेदन

इस भर्ती परीक्षा के लिए 1.26 करोड़ से अधिक अभ्‍यर्थियों ने आवेदन दिया था। CBT 1 में क्‍वालिफाई करने वाले उम्‍मीदवारों को CBT 2 में हिस्‍सा लेने का मौका मिलेगा। रिजल्‍ट जारी होने वाला है, जिससे अभ्‍यर्थियों को पता चल सकेगा कि उन्‍होंने CBT 1 में क्‍वालिफाई किया है या नहीं।

JAN 04, 2022 22:51 IST

रेलवे की सभी वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्‍ट

RRB NTPC रिजल्‍ट रेलवे की सभी आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्‍यर्थियों को अपने रीजन की रेलवे वेबसाइट पर रिजल्‍ट चेक करना होगा। अभ्‍यर्थियों को रिजल्‍ट डाउनलोड करने के लिए अपने एग्‍जाम रोल नंबर की जरूरत होगी। इसलिए जरूरी है कि उम्‍मीदवार अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर/रोल नंबर की जानकारी अपने पास रखें।
 

JAN 04, 2022 21:35 IST

इसी सप्‍ताह आ सकता है आंसर की

RRB NTPC Exam का रिजल्ट यूं तो 15 जनवरी को आने वाला है, लेकिन आंसर की इसी सप्‍ताह आने की उम्‍मीद जताई जा रही है। आमतौर पर रिजल्‍ट से कुछ दिन पहले ही फाइनल आंसर की जारी कर दी जाती है, जिस वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि RRB NTPC CBT 1 Final Answer Key इसी सप्‍ताह आ सकता है।

JAN 04, 2022 20:35 IST

सीबीटी-1 में शॉर्टलिस्ट अभ्‍यर्थियों को देनी होगी दूसरी परीक्षा

rrb ntpc result जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सीबीटी2 परीक्षा में शामिल होना होगा। सीबीटी-1 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) परीक्षा 14-18 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की ये तारीखें मौजूदा परिस्थितियों और समय-समय पर जारी सरकारी दिशा-निर्देशों के अधीन होंगी।

JAN 04, 2022 18:56 IST

RRB result - पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। परिणाम के साथ कटऑफ और स्कोरकार्ड की घोषणा की जाएगी। स्कोरकार्ड और कटऑफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी / पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

JAN 04, 2022 18:30 IST

आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 15 जनवरी, 2022 को

आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 15 जनवरी, 2022 को जारी किया जाएगा। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों जैसे rrbcdg.gov.in, rrbald.gov.in, rrbchennai.gov पर ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे।

JAN 04, 2022 17:56 IST

rrb result - आरआरबी एनटीपीसी 2021 का परिणाम

सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 का परिणाम 15 जनवरी तक जारी किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दूसरा चरण सीबीटी 14 से 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। आरआरबी ने 28 दिसंबर से 31 जुलाई 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था।
 

JAN 04, 2022 17:07 IST

rrb ntpc cbt 1 रिजल्ट देखने का सीधा लिंक

rrb ntpc cbt 1 परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 के बीच किया गया था। अब इस परीक्षा का रिजल्ट 15 जनवरी को जारी होने जा रहा है। रिजल्ट देखने का सीधा लिंक यहां दिया जाएगा।

JAN 04, 2022 17:06 IST

rrb ntpc cbt 1 result फाइनल आंसर की इसी हफ्ते

rrb ntpc cbt 1 परीक्षा के लिए आंसर की जारी 16 अगस्त, 2021 को आई थी, लेकिन यह फाइनल आंसर की नहीं थी। उम्मीद है कि rrb ntpc cbt 1 final answer key इसी हफ्ते जारी की जाएगी।

JAN 04, 2022 17:06 IST

rrb ntpc cbt 1 result यूजर आईडी और पासवर्ड से देखें आंसर की व रिजल्ट

यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से उम्मीदवार 15 जनवरी को rrb ntpc cbt 1 result देख सकेंगे। बता दें, रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक इसी ब्लॉग पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।