RRB Group D Exam Date 2021: खुशखबरी! आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख को लेकर यह है अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2021, 04:11 PM IST

RRB Group D Exam Date 2021: Railway Recruitment Boards (RRBs) जल्द ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।

RRB Group D Exam Date 2021: खुशखबरी! आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख को लेकर यह है अपडेट

RRB Group D Exam Date 2021: Railway Recruitment Boards (RRBs) जल्द ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है। जैसा कि उम्मीदवार जानते हैं कि इससे पहले, परीक्षा अप्रैल से जून में आयोजित होने वाली थी, लेकिन कुछ राज्यों में कोविड-19 महामारी प्रतिबंधों के कारण इस परीक्षा को टाल दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। rrb group d admit card 2021 जारी होने से पहले, आरआरबी परीक्षा केंद्र का पता, तिथि, मॉक टेस्ट देखने के लिए लिंक को rrb official website rrbcdg.gov.in पर एक्टिव कर सकता है।

भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स लेवल-1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाएगी, इन पदों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन व अन्य लोग शामिल हैं।

क्या है RRB Ggroup D Recruitment 2021

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। कुल 1,03,769 रिक्तियों को RRB Group D Exam के जरिये भरा जाना है, जिसके लिए 1.15 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

परीक्षा के लिए समय जनरल साइंस गणित जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स कुल प्रश्न
90 मिनट 25 25 30 20 100

देखें कब तक आ सकते हैं rrb group d admit card

इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार लंबे समय से प्रतीक्षा में है, अनुमान है कि आरआरबी ग्रुप डी से जुड़े अपडेट जल्द आ सकते हैं। बता दें, कोरोना महामारी की वजह से रेलवे भर्ती से जुड़े प्रोसेस रुक गए थे, वर्तमान स्थिति की बात करें, तो पिछले 24 घंटे में 18000 से ज्यादा देश भर में केस दर्ज किए गए। ओवरआल देखा जाए तो यह मामले पहले की अपेक्षा काफी कम है, यानी यूं ही स्थिति नियंत्रित होती रही तो उम्मीदवारों को जल्द अपडेट मिल सकता है।

परीक्षा तिथि कब आएगी, यह स्पष्ट नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो इसी माह आरआरबी की तरफ से अपडेट आ सकता है।

End of Article