RPSC RAS Mains Result 2022: आरपीएससी मेन्स परीक्षा के परिणाम घोषित, rpsc.rajasthan.gov.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 12:12 PM IST

RPSC RAS Mains Result 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने साल 2021 में आयोजित हुई आरपीएससी मेन्स परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

RPSC RAS Mains Result 2022: आरपीएससी मेन्स परीक्षा के परिणाम घोषित, rpsc.rajasthan.gov.in पर करें चेक

RPSC RAS Mains Result 2021 Released at rpsc.rajasthan.gov.in: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RPSC मेंस परीक्षा 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। अब परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से RPSC RAS मेन्स परिणाम 2021 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि कुल 2174 उम्मीदवारों को (RPSC RAS Main Exam 2021) परीक्षा में पास घोषित किया गया है। अब शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तित्व इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। इस परीक्षा का शेड्यूल अब कुछ ही दिनों के भीतर अलग से जारी कर दिया जाएगा।

How to Check RPSC Mains Result 2021

  • आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। (इसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है)
  • "परिणाम" टैब पर जाएं
  • राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2021 के लिए "परिणाम और कट-ऑफ मार्क्स" पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें

खारिज हो सकता है आपका आवेदन

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘यदि कोई उम्मीदवार नियमों के अनुसार निर्धारित एलिजिबिलिटी की शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो उसका आवेदन, रिजल्ट जारी होने के बावजूद खारिज कर दिया जाएगा।" उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार की कन्फ्यूजन होने की स्थिति में एक बार आधिकारिक नोटिस दोबारा पढ़ लें।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा कुल 988 रिक्तियों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए यह भर्ती कार्यक्रम आयोजित किया है। जिनमें से 363 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 625 अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। उम्मीदवारों को RAS प्रिलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और उसके बाद व्यक्तित्व इंटरव्यू के आधार पर भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

End of Article