RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Link on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों को अब रिजल्ट का और इंतजार नहीं करना होगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही रिजल्ट घोषित करने वाला है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो बीते दिन आरबीएसई ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, बैठक के दौरान रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर फैसला लिया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि आरबीएसई आज रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि 5वीं, 8वीं और 12वीं के रिजल्ट के बाद 10वीं का रिजल्ट भी राज्य के शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला ही जारी करेंगे। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आरबीएसई द्वारा इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 31 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक किया गया था, जिसमें करीब 10 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। ध्यान रहे दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्र असफल माने जाएंगे। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र प्राप्त अंकों से असंतुष्ट होंगे, वो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरबीएसई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के भीतर स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा।
यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट: राजस्थान के शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला द्वारा रिजल्ट घोषित करने के बाद, निर्धारित समय पर आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RBSE 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप लॉगिन पेज पर आ जाएंगे।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।
ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर बोर्ड संबंधित स्कूल में छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा देगा। इस बीच यदि छात्र किसी दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं, तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से स्ट्रीमवार एडमिशन ले सकते हैं।

