RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Date: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम जल्द ही घोषित करने वाला है। राजस्थान बोर्ड के सभी छात्र आरबीएसई 5वीं और 8वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड के अधिकारी जल्द ही आरबीएसई 5वीं, 8वीं के परिणामों की घोषणा के लिए एक निश्चित डेट और समय की जल्द ही घोषणा कर सकते हैं।
27 लाख छात्र कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजार: इस साल आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में 27 लाख से अधिक छात्र राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हुए थे। आंकड़ों के अनुसार, 8वीं कक्षा के लिए 12.64 लाख छात्रों जबकि 5वीं कक्षा के लिए 15 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
आरबीएसई ने कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल, 2022 से 17 मई, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी।
RBSE 5th Result 2022 Direct Link | RBSE 8th Result 2022 Direct Link
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला करेंगे परिणामों की घोषणा: इसके साथ ही राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला विभाग के मुख्यालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान बोर्ड की परीक्षा के परिणाम जारी करेंगे। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के बोर्ड परिणामों के नवीनतम अपडेट के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखें। इसके साथ ही लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर आदि को संभाल कर अपने पास रखें।
इससे पहले, राजस्थान बोर्ड या आरबीएसई के सूत्रों के सूत्रों के हवाले से कक्षा 8वीं के परिणाम 2022 की घोषणा 1 जून को की जाने की खबर सामने आई थी, हालांकि छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार अभी भी जारी है। इस बीच, मानदंडों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के लिए प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

