Rajasthan Police Constable Result 2022: आज जारी होने जा रहा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 07:26 AM IST

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 आज जारी होने की पूरी उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन परिणामों को आज police.rajasthan.gov.in पर घोषित किया जाएगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए लिंक से रिजल्ट्स देख सकेंगे...

Rajasthan Police Constable Result 2022: आज जारी होने जा रहा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 की घोषणा की जानी है। इसके साथ ही 18 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन परिणामों को आज police.rajasthan.gov.in पर घोषित किया जाएगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद आप यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे। हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद यहां डायरेक्ट लिंक भी जोड़ दिया जाएगा, ताकि यदि आधिकारिक वेबसाइट हैंग भी हो जाए तो आप रिजल्ट देख सकेंगे। 

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम police.rajasthan.gov.in के अलावा recruitment2.rajasthan.gov.in से भी देखा जा सकेगा। बता दें, रिजल्ट आज जारी होने की बात मीडिया सूत्रों के हवाले से है, इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

How to Check Rajasthan Police Constable Result 2022

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं, अब होमपेज पर त्ंरेंजींद च्वसपबम त्मबतनपजउमदज 2022 त्मेनसज लिंक पर क्लिक करें। यहां सफल परीक्षार्थियों की सूची सामने आ जाएगी। अब अब आप रोल नंबर और नाम की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Result 2022 - जानें आखिरी अपडेट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 4 जुलाई, 2022 को जारी की गई थी जबकि उम्मीदवारों को 7 जुलाई 2022 तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। अब चूंकि इस अपडेट को आए एक माह से अधिक का समय हो चुका है, ऐसे में कयास तेज हो गए हैं कि रिजल्ट आज ही जारी होगा।

Rajasthan Police Constable Result 2022 - रिजल्ट के साथ पीईटी का शिड्यूल भी होगा जारी

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सफल लोगों को अगली प्रक्रिया यानी शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसे पीईटी भी कहते हैं, इस परीक्षा के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाता है, रिजल्ट जारी होते ही पीईटी का शिड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।

Rajasthan Police Constable Result 2022 - जानें फैक्ट के बारे में

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 से 16 मई, 2022 को किया गया था। इस दौरान 14 मई को हुई दूसरी पाली की परीक्षा को कैंसिल कर दिया था और 2 जुलाई को दोबारा से आयोजित किया गया था।
इस भर्ती के माध्यम से 4438 पदों को भरा जाएगा। इसमें कांस्टेबल जीडी, कांस्टेबल बैंड, कांस्टेबल ड्राइवर और कांस्टेबल टेलीकॉम की भर्ती की जाएगी।

End of Article