Rajasthan Police Constable Result 2022: अब नहीं होगी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के रिजल्ट में देरी, सीएम गहलोत ने बोर्ड को लगाई फटकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 08:30 PM IST

Rajasthan Police Constable Result 2022 Date: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 की प्रोविजनल आंसर की 2 जुलाई 2022 को जारी की गई थी। हालांकि अब उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड फाइनल आंसर की जारी किए बिना रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट  police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Rajasthan Police Constable Result 2022: अब नहीं होगी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के रिजल्ट में देरी, सीएम गहलोत ने बोर्ड को लगाई फटकार

Rajasthan Police Constable Result 2022 Date: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के रिजल्ट को लेकर 18 लाख अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड के एक करीबी अधिकारी ने बताया कि, रिजल्ट में देरी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बोर्ड को फटकार लगाई है और जल्द रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि, कल यानी 09 अगस्त 2022 को रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लिखित परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

प्रदेश सरकार ने इस बार कड़ाई के साथ पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा की समाप्ति के साथ ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया गया था। यहां आपत्ति करने के लिए अभ्यर्थियों को तीन से चार दिन का समय दिया गया था। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) की आयोजित की जाएगी। इसके बाद सीबीटी व पीईटी परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कांस्टेबल के पद पर किया जाएगा।

नहीं होगी पीईटी परीक्षा में देरी

बता दें लिखित परीक्षा के रिजल्ट में काफी देरी हो चुकी है, ऐसे में पीईटी परीक्षा में देरी होने की संभावना नहीं है। कयास लगाया जा रहा है कि सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के साथ पीईटी व पीएसटी का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि इसमें क्वालीफाई हो जाएंगे वो शारीरिक पात्रता परीक्षा की तैयारी तेज कर दें।

यहां चेक करे रिजल्ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले police.rajasthan.gov.in पर जाएं। नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर Rajasthan Police Constable Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें। मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।

किस विभाग में कितने पद

इस भर्ती परीक्षा के तहत कांस्टेबल के 4,388 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जीडी कांस्टेबल के 4,161 पद, कांस्टेबल टेलीकॉम केब के 154 पद, कांस्टेबल चालक के 100 पद और कांस्टेबल बैंड के 23 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
 

End of Article