Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर आ रहा बड़ा अपडेट, पीईटी परीक्षा जल्द

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 10:56 PM IST

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड कल यानी 10 अगस्त 2022 को पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि रिजल्ट के साथ पीईटी परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर आ रहा बड़ा अपडेट, पीईटी परीक्षा जल्द

Rajasthan Police Constable Result 2022 at police.rajasthan.gov.in: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड से मिल रही ताजा अपडेट्स के अनुसार, लिखित परीक्षा के परिणाम कल यानी 10 अगस्त 2022 को दोपहर तक जारी हो सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी प्रदेश सरकार के पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बीते कुछ दिन पहले बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों से अनुरोध किया था कि, रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना परिणाम चेक करें, किसी भी फर्जी साइट या सोशल मीडिया पर वायरल हो रही न्यूज के बहकावे में ना आएं। रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक साइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस बार प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा काफी कड़ाई के साथ आयोजित की थी। प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक मौजूद थे। साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद 14 मई 2022 को होने वाली दूसरे स्लॉट की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 2 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा की समाप्ति के साथ ही बोर्ड ने 5 जुलाई को आंसर की जारी कर दिया था। बता दें इस वर्ष राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के लिए कुल 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि इसमें से केवल 4 हजार 388 उम्मीदवारों का चयन होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने क्रेडेंशियल के माध्यम से परिणाम चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Result 2022, यहां करें चेक

  • राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Constable Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करें।
  • मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • पीडीएफ में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।
  • यदि आपका नाम पीडीएफ में प्रदर्शित हो जाता है, तो आप सफल माने जाएंगे।

पीईटी परीक्षा में नहीं होगी देरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीईटी परीक्षा में देरी नहीं की जाएगी। कयास लगाया जा रहा है कि रिजल्ट के साथ पीईटी परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा अंगस्त के अंतिम सप्ताह तक आयोजित होने की संभावना है। इसमें सफल होने वाले उनम्मदवीरों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सिलेक्शन डायरेक्ट कांस्टेबल के पद पर किया जाएगा।

End of Article