Rajasthan Police Constable Result 2022: आज जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट? देखें ताजा अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 12:29 PM IST

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Police Constable Result 2022: आज जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट? देखें ताजा अपडेट

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब किसी भी वक्त राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड 28 जुलाई 2022 यानी आज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवारों के लिए घोषित किया जाएगा। हालांकि रिजल्ट जारी होने की डेट और समय को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में क्वालीफाई किया है उनकी पूरी लिस्ट भी रिजल्ट जारी होने के बाद ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

How to Check Rajasthan Police Constable Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Recruitment 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब आप अपना रोल नंबर व नाम चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड व प्रिंट आउट कर लें

पहले रद्द हो गई थी परीक्षा

उम्मीदवारों को बता दें कि राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14 मई को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। हालांकि परीक्षा रद्द करने के पीछे का कारण फिलहाल साफ नहीं किया गया है।  

रिजल्ट के बाद देनी होगी शारीरिक पात्रता परीक्षा

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा के राउंड से भी गुजरना होगा। इसके बाद फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड होगा। इन सब के बाद आखिरकार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल की 4388 रिक्तियों पर चयन होगा।

Read More- uppsc.up.nic.in पर जारी हो गए UPPSC PCS प्रीलिम्स रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी कर दी गई थी, अब उम्मीदवारों के लिए फाइनल रिजल्ट आज ही जारी किया जा सकता है।



End of Article