PSEB 5th Class Result 2022: घोषित हुए PSEB 5वीं कक्षा के परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2022, 10:45 AM IST

PSEB Punjab Board 5th Class Result 2022: PSEB 5वीं कक्षा का परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है, अभिवाहक इसे pseb.ac.in से या फिर यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से परिणाम देख सकते हैं...

PSEB 5th Class Result 2022: घोषित हुए PSEB 5वीं कक्षा के परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

PSEB Punjab Board 5th Class Result 2022: PSEB Punjab board Class 5 Results जारी कर दिया गया है। जो छात्र पंजाब बोर्ड 5वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम pseb.ac.in से या फिर यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर या नाम का उपयोग करके अपने पीएसईबी 5वीं कक्षा के परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं। यह रिजल्ट आज सुबह 10 बजे से उपलब्ध करा दिए गए हैं। रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।

Punjab Board 5th Class Exam Date - 15 से 23 मार्च को थी परीक्षा

पंजाब बोर्ड परीक्षा 2022 कक्षा 5 के लिए राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 15 से 23 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। PSEB 5वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 3 लाख, 19 हजार से अधिक छात्र उपस्थित हुए। PSEB कक्षा 5 परिणाम 2022 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.57 प्रतिशत है। पिछले दो वर्षों की तुलना में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट आई है। लड़कियों के लिए, उत्तीर्ण प्रतिशत 99.63 था और लड़कों के लिए 99.52 प्रतिशत था।

  • आधिकारिक पीएसईबी वेबसाइट पर जाएं - pseb.ac.in
  • होमपेज पर "Class 5th Board Results 2022" नाम के लिंक को क्लिक करें।
  • परिणाम खोजने के लिए अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें
  • आपका PSEB 5वीं कक्षा का परिणाम 2022 स्क्रीन पर आ जाएगा
  • परिणाम डाउनलोड कर लें।

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी सभी COVID19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

End of Article