PSEB 10th Compartment Result 2022 Out: पंजाब बोर्ड ने 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा जिसे री-एपीयर परीक्षा भी कहते हैं, रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो छात्र पीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थेए वे अब यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक या आधिकरिक साइट से अपना परिणाम देख सकते हैं। इन परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट - pseb.ac.in पर अपलोड किया गया है।
पंजाब बोर्ड ने जुलाई 2022 के महीने में PSEB 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की थी। जिन छात्रों ने PSEB 10वीं टर्म 2 की परीक्षा पास नहीं की, वे इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
उम्मीदवार अपने पीएसईबी 10वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2022 की जांच कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का उल्लेख कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट - pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Result' टैब पर क्लिक करें
- 'Click Here to Check Result' पर क्लिक करें और फिर 'मैट्रिकुलेशन री-अपीयर रिजल्ट 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें और सबमिट करें
- आपका परिणाम 2022 स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें।
उम्मीदवार पंजाब बोर्ड मैट्रिक कम्पार्टमेंट परीक्षा 2022 के लिए अपने परिणाम विश्वसनीय थर्ड पार्टी वेबसाइटों जैसे कि indiaresults.com पर भी देख सकते हैं। पंजाब बोर्ड, पीएसईबी ने 5 और 6 जुलाई, 2022 को पीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 घोषित किया है। 10वीं परीक्षा 2022 के लिए, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.94% दर्ज किया गया था। पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 3,23,361 छात्र उपस्थित हुए। इनमें से कुल 3,16,69 छात्रों ने परीक्षा पास की।
परिणाम की घोषणा के साथ, नैन्सी रानी को पीएसईबी 10वीं टॉपर 2022 घोषित किया गया, जिसने कुल 99.08 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है।

