CTET 2022 Notification: जल्द जारी हो जाएगा CTET 2022 का नोटिफिकेशन, चेक करें संभावित डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 12:56 PM IST

CTET 2022 Notification release date: CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार अब जल्द ही समाप्त हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी हो जाएगी। सभी उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगी...

CTET 2022 Notification: जल्द जारी हो जाएगा CTET 2022 का नोटिफिकेशन, चेक करें संभावित डेट

CTET 2022 Notification: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। सीटीईटी परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार, उम्मीदवार बीते लम्बे समय से कर रहे हैं।

अब उम्मीद जताई जा रही है कि इसी हफ्ते CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ctet.nic.in चेक कर सकते हैं।

CTET 2022 Notification: नोटिफिकेशन जारी होने की संभावित डेट

आमतौर पर नोटिफिकेशन परीक्षा से तीन महीने पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इस बार भी अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के शुरुआती हफ्ते में CTET नोटिफिकेशन जारी की जा सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि CTET नोटिफिकेशन 2022 इसी महीने 25 अगस्त 2022 तक जारी हो जाएगी। हालांकि नोटिफिकेशन जारी होने की डेट और समय को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है।

आवेदन शुरू होने की डेट  अगस्त-सितंबर 2022
एडमिट कार्ड नवंबर 2022
परीक्षा का मोड कंप्यूटर आधारित टेस्ट (ऑनलाइन)
परीक्षा का माध्यम 20 भाषाएं
फीस -----------
जनरल / ओबीसी पेपर I या पेपर II 1000 रुपये
पेपर I और II दोनों के लिए जनरल / ओबीसी 1200 रुपये
एससी / एसटी / डिफ। एबल्ड पर्सन पेपर I या पेपर II 500 रुपये
एससी / एसटी / डिफ। एबल्ड पर्सन पेपर I और II 600 रुपये

क्यों आयोजित की जाती है CTET की परीक्षा?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CTET की परीक्षा आयोजित करता है जो कि एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। यह ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को बता दें कि इस परीक्षा की वैधता अब जीवन भर के लिए बढ़ा दी गई है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के तहत स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन एक साल में दो बार किया जाता है।

End of Article