Odisha +2 12th Result 2022, chseodisha.nic.in: ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, orissaresults.nic.in, bseodisha.ac.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 03:23 PM IST

CHSE Odisha +2 12th Result 2022 Science, Commerce at chseodisha.nic.in, orissaresults.nic.in, bseodisha.ac.in: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, CHSE ओडिशा परिणाम 2022 जारी होने की डेट और समय की आधिकारिक घोषणा हो गई है। परिणाम आज 27 जुलाई 2022 को ही जारी कर दिए जाएंगे...

Odisha +2 12th Result 2022, chseodisha.nic.in: ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, orissaresults.nic.in, bseodisha.ac.in पर करें चेक

Odisha Class 12th Result 2022: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, CHSE ओडिशा परिणाम 2022 जारी होने की डेट और समय की आधिकारिक घोषणा हो गई है। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर दास ने घोषणा की है कि कक्षा 12वीं के कॉमर्स और साइंस के परिणाम 2022 आज 27 जुलाई, 2022 को जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट - chseodisha.nic.in, orissaresults.nic पर अपने कक्षा 12 वीं के सीएचएसई परिणाम देख सकेंगे।

सीएचएसई ओडिशा परिणाम 2022 की डेट और समय की घोषणा परिणामों से ठीक पहले ही कर दी गई है। छात्रों को बता दें कि साइंस और कॉमर्स दोनों के छात्रों के लिए orissaresults.nic.in पर 12वीं का लिंक आज शाम 4 बजे लाइव कर दिया जाएगा।

इसके अलावा, अगर बीएसई ओडिशा 10वीं परिणाम 2022 के पैटर्न को ही फॉलो करता है तो शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होने की भी संभावना है जिसमें सीएचएसई ओडिशा परिणाम 2022 की घोषणा की जाएगी। 

ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणामों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
 

शीर्षक विवरण
सीएचएसई ओडिशा परिणाम 2022 डेट 27 जुलाई, 2022 (आज)
ओडिशा 12 वीं का परिणाम 2022 समय शाम 4:00 बजे
आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in, orissaresults.nic.in


Read More- ओडिशा बोर्ड 12वीं के परिणाम आज, chseodisha.nic.in पर करें चेक

छात्रों को फिर से याद दिलाया जाता है कि केवल सीएचएसई ओडिशा साइंस और कॉमर्स के परिणाम 2022 ही आज जारी किए जाएंगे। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ओडिशा 12 वीं के एडमिट कार्ड तैयार रखें क्योंकि उन्हें स्कोर डाउनलोड करने के लिए एडमिट कार्ड की जरूरत होगी।


सीएचएसई ओडिशा परिणाम 2022 28 अप्रैल से 31 मई, 2022 तक आयोजित परीक्षाओं के लिए जारी किए जाएगे। बता दें कि लगभग 3 लाख छात्र अपने ओडिशा कक्षा 12 वीं के परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। एक बार परिणाम जारी होने के बाद कक्षा 12वीं के सभी छात्रों को टाइम्स नाउ नवभारत और आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा।

End of Article