Odisha Class 12th Result 2022 Releasing at chseodisha.nic.in: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, CHSE ओडिशा कक्षा 12वीं के परिणाम आज 27 जुलाई 2022 को जारी करने जा रहा है। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर दास ने रिजल्ट जारी होने की डेट और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा जारी की है। छात्रों को बता दें कि एक बार कक्षा 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट - chseodisha.nic.in, orissaresults.nic पर चेक कर सकेंगे।
कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट आज होंगे जारी
छात्रों को बता दें कि ओडिशा बोर्ड के कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स दोनों के छात्रों के लिए orissaresults.nic.in पर आज शाम 4 बजे रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। संभावनाएं जताई जा रही है कि आज शाम 4 बजे रिजल्ट जारी करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा सकती है। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।
How to Check Odisha CHSE Class 12th Result 2022
एक बार ओडिशा कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic पर जाएं।
- अब होमपेज पर ‘Odisha CHSE Class 12th Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर, स्कूल कोड आदि जानकारी सबमिट करें।
- अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- बाद के लिए डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
सीएचएसई ओडिशा परिणाम 2022, 28 अप्रैल से 31 मई, 2022 तक आयोजित परीक्षाओं के लिए जारी किए जा रहे हैं। लगभग 3 लाख छात्र अपने ओडिशा कक्षा 12 वीं के परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। एक बार परिणाम जारी होने के बाद कक्षा 12वीं के सभी छात्रों को टाइम्स नाउ नवभारत और आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा।


