NEET 2022 Result, Answer Key: नीट यूजी आंसर की और रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, यहां देखें सबसे पहले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 10:26 AM IST

NEET 2022 Result, Answer Key Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2022 (NEET UG 2022) आंसर की और रिजल्ट की तारीख को लेकर बड़ी घोषणा की है। एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 30 अगस्त तक उपलब्ध करवा दी जाएगी और रिजल्ट 07 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा।

NEET 2022 Result, Answer Key: नीट यूजी आंसर की और रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, यहां देखें सबसे पहले

NEET UG 2022 Result And Answer Key Download Here: नीट 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट 2022 के रिजल्ट के साथ प्रोविजनल उत्तर कुंजी की तारीख घोषित कर दी है। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार (NEET UG 2022 Result Latest Update) नीट यूजी 2022 आंसर की 30 अगस्त 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं 07 सितंबर 2022 को रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।  ध्यान रहे आंसर की जारी होने के बाद यहां आपत्ति करने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी लॉगिन आईडी व पासवर्ड से आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की व रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

इस बार नीट यूजी की परीक्षाएं 17 जुलाई को आयोजित की गई थी, इसके लिए करीब 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। आवेदन की दृष्टि से देखें तो यह सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य व केंद्र के टॉप मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीएससी, बीवीएससी समेत विभिन्न मेडिकल कोर्सेज में दाखिला ले सकेंगे। उम्मीदवारों से अनुराध है कि आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें, आंसर की व रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। बता दें रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाता है।

आंसर की पर कर सकेंगे आपत्ति

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, अभ्यर्थी 30 अगस्त 2022 से आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 24 से 48 घंटे का समय दिया जाएगा। साथ ही आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रश्नानुसार 200 रुपये का भुगतान करना होगा।  उम्मीद है कि 4 सितंबर तक फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 07 सितंबर 2022 को रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

NEET UG 2022 Result, ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या nta.nic.in पर जाएं।
  • नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर NEET UG 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि, नीट आंसर की और रिजल्ट निर्धारित समय से पहले भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, साथ ही हमारे लाइव ब्लॉग पर नजर मारते रहें। यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा

End of Article