JAC Jharkhand Board 8th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल या जेएसी आज दोपहर बाद कक्षा 8 के परिणाम की घोषणा कर सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन रिजल्ट्स को 1 बजे के आसपास जारी किया जाएगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद आप बोर्ड की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से अपना स्कोर देख सकेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 8 की परीक्षा जून और जुलाई में आयोजित कराई थी। जेएसी कक्षा 8 परिणाम 2022 देखने के लिए, छात्रों को लॉगिन विंडो पर अपना नाम और रोल नंबर दर्ज करना होगा। रोल नंबर आप एडमिट कार्ड से पा सकेंगे।
जेएसी कक्षा 8 के परिणाम jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com सहित कुछ निजी पोर्टलों पर भी उपलब्ध होंगे। ध्यान रहें, इन निजी पोर्टलों से जेएसी 8वीं के परिणाम देखने के बाद आप प्रमाणीकरण के लिए आधिकारिक सोर्स का भी सहारा ले लें।
इसके अलावा आप इस टाइम्स नाउ डिजिटल से भी रिजल्ट देख पाएंगे।
How to check JAC Jharkhand Board 8th Result 2022
- सबसे पहले jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद क्लिक हेयर टू लॉगइन पर क्लिक करें।
- अब यूजर नेम और पासवर्ड डालें, साइन इन करें और रिजल्ट देखें
वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है, "JAC कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2022 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।''
इसके अलावा, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि झारखंड बोर्ड, जेएसी 8वीं परिणाम 2022 भी स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए, यदि आधिकारिक वेबसाइट बंद हो जाती हैं या छात्र किसी भी कारण से अपना परिणाम ऑनलाइन नहीं देख पाते हैं, तो वे परिणाम के लिए अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं। तब तक, जेएसी कक्षा 8वीं परिणाम 2022 के बारे में अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

