NEET UG 2022 Admit Card Released: जारी हो गया NEET UG 2022 का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 02:25 PM IST

NEET UG Admit Card 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने आज 12 जुलाई, 2022 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG 2022 Admit Card Released: जारी हो गया NEET UG 2022 का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

NEET UG Admit Card 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। आज 12 जुलाई, 2022 को NEET UG 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वह उम्मीदवार जिन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना NEET 2022 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।


17 जुलाई को आयोजित होनी है परीक्षा

NEET UG 2022 की परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की जानी है। परीक्षा पूरे देश में 546 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जानी है।


How to Download Neet UG 2022 Admit Card 2022

सभी उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलो़ड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले नीट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, ‘Download Neet UG 2022 Admit Card 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया वेबपेज खुलेगा।
  • आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे - आवेदन संख्या और जन्म तिथि।
  • आपका NEET UG 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।

इन भाषाओं में आयोजित की जाएगी परीक्षा

नीट यूजी 2022 की परीक्षा उर्दू, अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, असमिया, उड़िया, गुजराती, बंगाली, पंजाबी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम सहित 13 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देखें।



End of Article