JEE Main Result 2022 for Session 2 at jeemain.nta.nic.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA अब किसी भी वक्त जेईई मेन परीक्षा 2022 सत्र 2 के लिए परिणाम जारी कर सकता है। ताजा अपडेट के अनुसार रिजल्ट आज 6 अगस्त 2022 को जारी कर दिए जाएंगे। एनटीए के अधिकारियों के अनुसार, जेईई मेन परिणाम 2022 को आज शाम 6 बजे के बाद किसी भी समय जारी हो जाएंगे। हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि जेईई मेन रिजल्ट की तारीख और समय के बारे में एनटीए की आधिकारिक सूचना का फिलहाल इंतजार है।
JEE Mains Result 2022 for Session 2: यहां चेक करें परिणाम
एक बार परिणाम जारी होने का बाद छात्र इसे निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स से चेक कर सकेंगे-
- nta.ac.in
- jeemain.nta.nic.in
How to Check JEE Mains Result 2022 for Session 2
छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम चेक करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब ‘जेईई मेन 2022 सत्र 2 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें
- मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें
- सबमिट करें और स्कोरकार्ड चेक करें
- इसे डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
जारी हो चुकी है जेईई मेन परीक्षा 2022 के लिए आंसर की
एनटीए ने पहले ही 3 अगस्त को जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2022 के लिए आंसर की जारी कर दिया था। उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jee.nta.ac.in पर 5 अगस्त तक आंसर की से जुड़ी अपनी आपत्तियां दर्ज करने के लिए विंडो भी ओपन की गई थी।
बता दें कि जेईई एडवांस 2022 रजिस्ट्रेशन कल, 7 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2022 है।


