JEE Main Result 2021: JEE 2021 मेंस रिजल्ट जारी, 44 छात्रों को मिला 100 प्रतिशत, इस लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2021, 06:20 PM IST

JEE Main Result 2021 Session 4: National Testing Agency (NTA) द्वारा जेईई मेन 2021 का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर JEE Main Result 2021 चेक कर सकते हैं।

JEE Main Result 2021: JEE 2021 मेंस रिजल्ट जारी, 44 छात्रों को मिला 100 प्रतिशत, इस लिंक से करें चेक

JEE Main Result 2021 Session 4: National Testing Agency (NTA) द्वारा जेईई मेन 2021 का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर JEE Main Result 2021 चेक कर सकेंगे, जेईई मेन परिणाम लिंक एनटीए की वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

शिक्षा मंत्रालय ने सूचित किया है कि 44 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल पाई है जबकि 18 उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया रैंकिंग 1 हासिल की है।पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) के लिए जेईई मेन सेशन 4 का आयोजन 26, 27, 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित किया गया था।

How to Check JEE Main Result 2021 जेईई मेन रिजल्ट 2021 ऐसे देख सकेंगे परिणाम

  1. उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होमपेज पर सेंटर में सबसे नीचे JEE Main 2021 session 4 results नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन संख्या, जन्म तिथि के साथ क्रेडिंशियल डालें।
  4. फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  5. अब JEE Main result 2021 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. इसे डाउनलोड कर लीजिए।

जेईई मेन 2021 टॉपर्स: ऑल इंडिया रैंकिंग 1 ​

उम्मीदवार का नाम राज्य
गौरव दास कर्नाटक
वैभव विशाल बिहार
दुग्गनेनी वेंकट पनीश आंध्र प्रदेश
सिद्धांत मुखर्जी राजस्थान
रुचिर बंसल दिल्ली एनसीटी
अमैया सिंघल उत्तर प्रदेश
मृदुल अग्रवाल राजस्थान
कोम्मा शरण्या तेलंगाना
जोस्युला वेंकट आदित्य तेलंगाना
अथर्व अभिजीत ताम्बत महाराष्ट्र
काव्या चोपड़ा दिल्ली (एनसीटी)
पसला वीरा शिव आंध्र प्रदेश
कंचनपल्ली राहुल नायडू आंध्र प्रदेश
कर्णम लोकेश आंध्र प्रदेश
पुलकित गोयल पंजाब
पाल अग्रवाल उत्तर प्रदेश
गुरमृत सिंह चंडीगढ़
अंशुल वर्मा राजस्थान

जेईई मेन परिणाम में विषयवार एनटीए पर्सेंटाइल स्कोर, एनटीए स्कोर, ऑल इंडिया रैंक और अन्य विवरण शामिल होंगे। इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार जेईई एडवांस 2021 के लिए पंजीकरण करने के पात्र बन जाएंगे।

National Testing Agency की तरफ से JEE Mains 2021 का आयोजन कुल चार सत्रों में किया गया था। jee main 4th session result 2021 के लिए आंसर-की कुछ ही दिन पहले रिलीज की जा चुकी है, जिसके बाद से JEE Main Result 2021 का इंतजार तेज हो गया था। 

यह भी पढ़ें

जेईई एडवांस 2021 के लिए 2.5 लाख छात्रों को बैठने का मौका मिलेगा। JEE Advanced 2021 exam का आयोजन 3 अक्टूबर को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए 13 सितंबर से आवेदन की विंडो खुल चुकी है। उम्मीदवार जल्द आवेदन कर लें, क्योंकि 19 तारीख को शाम 5 बजे तक एप्लीकेशन विंडो बंद के साथ साथ फीस जमा करने का समय भी खत्म हो जाएगा।

End of Article