JEE Main 2022: इस साल जेईई मेंस में क्या हैं बदलाव, चेक करें पूरी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2022, 01:42 PM IST

क्या आप भी जेईई मेंस के उम्मीद हैं, और इस वर्ष परीक्षा देने वाले हैं तो यहां जान लें कि इस साल जेईई क्या क्या बदलाव करने वाला है और आपको किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा आप नोटिफिकेशन के लिए डायरेक्ट लिंक भी पा सकेंगे...

JEE Main 2022: इस साल जेईई मेंस में क्या हैं बदलाव, चेक करें पूरी जानकारी

JEE Main 2022 Application Form:​ Joint Entrance Examination, JEE Main 2022 notification कल यानी 1 मार्च, 2022 को जारी हो चुकी है। आप इस नोटिफिकेशन को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से देख सकते हैं। JEE Main 2022 registration 31 मार्च, 2022 को समाप्त हो जाएगा। इस साल JEE Main में कई बदलाव किए गए हैं, जिसकी जानकारी नीचे मौजूद है...

JEE Main 2022 तारीख कर लें नोट

JEE Main परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी - पहला सत्र 16 से 21 अप्रैल तक और दूसरा 24 से 29 मई, 2022 तक होगा।

JEE Main 2022 प्रयासों की संख्या

2021 मेन्स परीक्षा के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कुल चार प्रयास करने की अनुमती दी गई थी, लेकिन JEE Main 2022 के लिए, उम्मीदवारों को केवल दो प्रयास मिलेंगे। यह निर्णय देश में कोविड-19 की स्थिति और मामलों की संख्या स्थिर होने के कारण लिया गया था। शुरू में, जेईई मेन्स परीक्षा में केवल 1 प्रयास की अनुमति थी, लेकिन 2019 में इसे बढ़ाकर 2 प्रयास कर दिया गया।

JEE Main 2022 परीक्षा पैटर्न

प्रयासों की संख्या में बदलाव होने के अलावा कई अन्य बदलाव भी किए गए हैं। जेईई मेन्स 2022 को सेक्शन ए और बी में बाटा गया है। सेक्शन ए में एमसीक्यू प्रारूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से 20 प्रश्न होंगे। खंड बी में 10 प्रश्न होंगे जो deriving numerical values पर आधारित होंगे। B.Arch पार्ट 1 पेपर के पेपर को भी दो खंडों में बाटा गया है। खंड ए और बी में गणित आधारित प्रश्न होंगे। भाग 2 एक ड्राइंग परीक्षा होगी और भाग 3 एक कौशल परीक्षा होगी।

JEE Mains 2022 जेईई मेन्स 2022 योग्यता

जेईई मेन्स के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। जिन उम्मीदवारों ने 2020, 2021 में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, या 2022 में उपस्थित हो रहे हैं, वे जेईई मेन्स 2022 के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

हालांकि, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे उस संस्थान की पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, जिसमें वे जेईई मेन्स के माध्यम से प्रवेश लेना चाहते हैं।
उम्मीदवारों को इस वर्ष एनआईटी, आईआईटी और जीएफटीआई में प्रवेश के लिए बोर्ड की पात्रता में रियायत भी दी की गई है।

End of Article