कोरोना के कहर के बीच JEE मेन की परीक्षाएं हुईं स्थगित, जानिए कब होगा नई तारीखों का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2021, 11:28 AM IST

कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को देखते हुए JEE(मेन) की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने दी है।

कोरोना के कहर के बीच JEE मेन की परीक्षाएं हुईं स्थगित, जानिए कब होगा नई तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए 27 से 30 अप्रैल तक होने वाली इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को देखते हुए JEE(मेन) की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख की घोषणा परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले की जाएगी।

एनटीए का बयान

एनटीए ने बयान जारी करते हुए कहा कि कोविड के वर्तमान हालातों को देखते हुए उम्मीदवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। बयान के मुताबिक परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा और यह परीक्षा से 15 दिन पहले किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान उम्मीदवार खुद का ध्यान रखें औऱ परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करें।  उम्मीदवार चाहें तो एनटीए अभ्यास एप (NTA Abhyas APP) के माध्यम से घर बैठकर तैयारी कर सकते हैं।

कर सकते हैं यहां संपर्क

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो किसी भी अपडेट्स के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबवसाइट https://nta.ac.in और https://jeemain.nta.nic.in पर जाकर चैक कर सकते हैं। यदि उम्मीवारों के मन में जेईई मेन के संबंध में किसी तरह के सवाल हैं तो वो 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या फिर jeemain@nta.ac.in पर अपने सवाल को मेल कर संपर्क कर सकते हैं।

End of Article