JEE Advanced 2022 Toppers List: जारी हुई जेईई एडवांस परीक्षा के लिए टॉपर्स लिस्ट, यहां चेक करें पूरी सूची

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 06:33 PM IST

JEE Advanced Topper List 2022 Released: जेईई एडवांस परीक्षा 2022 के लिए रिजल्ट आज 11 सितंबर 2022 को जारी कर दिया गया है। जिसके साथ ही अंतिम आंसर की और टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं।

JEE Advanced 2022 Toppers List: जारी हुई जेईई एडवांस परीक्षा के लिए टॉपर्स लिस्ट, यहां चेक करें पूरी सूची

JEE Advanced 2022 Toppers List: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT बॉम्बे ने JEE एडवांस रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। रिजल्ट के साथ ही जेईई एडवांस 2022 के टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस बार जेईई एडवांस परीक्षा 2022 में शिशिर आरके ने टॉप किया है और पहली रैंक हासिल की है। इस आर्टिकल में जेईई एडवांस परीक्षा 2022 के सभी टॉपर्स का नाम दिया गया है।

IIT बॉम्बे ने आज, 11 सितंबर, 2022 को JEE एडवांस रिजल्ट 2022 जारी कर दिए हैं। परिणाम और अंतिम आंसर की दोनों ही IIT बॉम्बे द्वारा आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर सुबह 10 बजे जारी कर दिए गए हैं।

जेईई एडवांस 2022 के टॉपर्स लिस्ट में पहली रैंक हासिल करने वाले शिशिर आरके के साथ तनिष्का काबरा है जो इस साल की फीमेल टॉपर हैं। दूसरे स्थान पर पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी हैं। इसके साथ ही जेईई एडवांस 2022 टॉपर्स की पूरी सूची नीचे शेयर की गई है।



रैंक   नाम
1 शिशिर आर के
2 पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी
3 थॉमस बीजू चिरामवेलिल
4 वांगपल्ली साई सिद्धार्थ
5 मयंक मोटवानी
6 पोलीसेटी कार्तिकेय
7 प्रतीक साहू
8 धीरज कुरुकुंडा
9 महित गढ़ीवाला
10 वेचा ज्ञान महेश


साल 2021 की परीक्षा के लिए, मृदुल अग्रवाल, धनंजय रमन, अनंत लूनिया ने IIT JEE परीक्षा के लिए टॉप तीन स्थान हासिल किया था। वहीं 2020 में, जेईई एडवांस परीक्षा के लिए टॉप तीन रैंक पर चिराग फालोर, गंगुला भुवन रेड्डी और वैभव राज रहे थे।

Read More- जारी हो गया जेईई एडवांस का रिजल्ट, jeeadv.ac.in पर करें चेक

IIT JEE 2022 परीक्षा पास करने वाले छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की सभी 23 ब्रांच में उपलब्ध इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी या वास्तुकला पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्रों को JoSAA काउंसलिंग की प्रक्रिया के माध्यम से आईआईटी में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा, जो कल, 12 सितंबर, 2022 से शुरू होने वाली है।



End of Article