JAC Jharkhand Board 10th Result 2022: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 04:19 PM IST

JAC Jharkhand Board 10th Result 2022 on www.jacresults.com, jac.nic.in, jac.jharkhand.gov.in: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट आज 21 जून को दोपहर 2.30 बजे जारी कर दिया है। सभी छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-jacresults.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं...

JAC Jharkhand Board 10th Result 2022: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर ऐसे करें चेक

Jharkhand Board Class 10th Result 2022 how to check: झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज 21 जून को कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो जाएगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार झारखंड बोर्ड के कक्षा 10वीं का परिणाम आज दोपहर 2.30 बजे घोषणा की गई है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबासाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। JAC के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने झारखंड बोर्ड की डेट और समय की आधिकारिक घोषणा की थी। 

How to Check JAC class 10th Result

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com  पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ‘JAC Class 10th Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने क्रेडेंशियल रोल नंबर और जन्म डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  •  इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।

बता दें झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 24 मार्च से 20 अप्रैल तक कक्षा 10 के लिए परीक्षा आयोजित की थी। बोर्ड की परीक्षा दो शिफ्टों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

पिछले साल COVID19 के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी और बोर्ड ने वैकल्पिक अंकन योजना का उपयोग करके उम्मीदवारों के अंकों का मूल्यांकन किया था।

End of Article