JAC Jharkhand Board 12th Commerce and Arts Result 2022 Date: बिहार और मध्य प्रदेश बोर्ड के बाद सभी राज्य के बोर्ड एक-एक कर 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड इस माह के अंत तक 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर देगा। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर शिक्षा मंत्री से रिजल्ट जारी करने का समय मांगा है। इससे साफ होता है कि बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। छात्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
बता दें इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 90 प्रतिशत से ज्यादा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, झारखंड बोर्ड 12वीं के कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट भी इस बार अच्छा देखने को मिलेगा। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ध्यान रहे दो से अधिक विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र अनउत्तीर्ण माने जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
JAC Jharkhand Board 12th Commerce and Arts Result 2022, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के साथ सभी जरूरी विवरण दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
JAC Jharkhand Board 12th Commerce and Arts Result 2022 via SMS
इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाएं, JAC 12 टाइप कर स्पेस दें और रोल नंबर दर्ज कर 56263 पर भेज दें। आपके नंबर पर टेक्स्ट मैसेज के रूप में रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।

