ICSI CS, CSEET Result 2022: 20 जुलाई को जारी हो जाएंगे ICSI SC, CSEET परिणाम 2022, icsi.edu पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 01:35 PM IST

ICSI CS, CSEET Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, ICSI कल 20 जुलाई 2022 को CS फाउंडेशन प्रोग्राम परीक्षा, जून 2022 सत्र और कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा, जुलाई 2022 सत्र के परिणाम जारी कर देगा।।।

ICSI CS, CSEET Result 2022: 20 जुलाई को जारी हो जाएंगे ICSI SC, CSEET परिणाम 2022, icsi.edu पर करें चेक

ICSI CS, CSEET Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, ICSI ने CS फाउंडेशन प्रोग्राम परीक्षा, जून 2022 सत्र और कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा, जुलाई 2022 सत्र के परिणाम से जुड़ी एक आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।  ICSI के नोटिस में कहा गया है कि आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम परीक्षा परिणाम 2022 और CSEET परिणाम 20 जुलाई 2022 को शाम 4 बजे घोषित कर दिए जाएगें।

जून में आयोजित की गई थी परीक्षा

कंपनी सचिव फाउंडेशन कार्यक्रम परीक्षा, जून 2022 सत्र 15 जून, 2022 और 16 जून, 2022 को आयोजित किया गया था। वहीं सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा 9 जुलाई, 2022 और 11 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। एक बार रिजल्ट जारी होने के सभी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध होगा।

एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों के लिए अपना परिणाम डाउनलोड करने के साथ-साथ सभी विषयों के अंकों का लिंक सक्रिय हो जाएगा।

उम्मीदवार यह भी ध्यान रखें कि आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीएस फाउंडेशन जून 2022 सत्र और सीएसईईटी जुलाई 2022 सत्र के औपचारिक ई-परिणाम के अंक एक साथ ही तुरंत जारी किए जाएंगे और दोनों परिणाम घोषित होने के बाद ही उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

साथ ही, सभी को यह ध्यान रखना चाहिए कि उम्मीदवारों को परिणाम की कोई फिजिकल कॉपी उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। सॉफ्ट कॉपी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं और अपने भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी रख सकते हैं।

नवंबर सत्र की परीक्षा की डेट आई सामने

CSEET 2022 नवंबर सत्र की तारीखें जारी कर दी गई है और यह 12 नवंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस बीच, CSEET परीक्षा और अन्य प्रश्नों के बारे में अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत पर नजर बनाए रखें। 



End of Article