GSEB Gujarat HSC 12th Result 2022: गुजरात बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट आज, gseb.org पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 07:40 AM IST

GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2022 Link on www.gseb.org: स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) इस सप्ताह के अंत तक एचएससी कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर सकता है...

GSEB Gujarat HSC 12th Result 2022: गुजरात बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट आज, gseb.org पर करें चेक

GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2022 Date: गुजरात बोर्ड के 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) किसी भी वक्त इंटमीडिएट का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड ने 12 मई 2022 को 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया था। ऐसे में अब कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र अपने रिजल्ट के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि, बोर्ड इस सप्ताह के अंत तक एचएससी वाणिज्य संकाय और कला का रिजल्ट जारी कर सकता है।

छात्र जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस बार गुजरात बोर्ड एचएससी की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 5 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। पिछले आंकड़ों को देखें तो साल 2021 में गुजरात बोर्ड ने 31 मई तक एचएससी का रिजल्ट जारी कर दिया था। इस बार भी कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड 7 जून तक रिजल्ट घोषित कर देगा। यहां छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड दिए जाते हैं।

मूल्यांकन प्रक्रिया हुई पूरी

मीडिया से बातचीत के दौरान बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि गुजरात बोर्ड ने 12वीं के कॉमर्स और आर्ट्स की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

GSEB Gujarat Board 12th Result 2022 - ऐसे करें चेक

  • गुजरात बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए gseb.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर GSEB HSC Commerce and Arts Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपके स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन में सूचित कर दिया जाएगा।

End of Article