CUET UG Result 2022: कल इस समय जारी होगा सीयूईटी परीक्षा 2022 का रिजल्ट, जानें कौन-सा कॉलेज बना एडमिशन के लिए पहली पसंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 12:39 PM IST

CUET UG Result 2022 Releasing on cuet.samarth.ac.in: सीयूईटी परीक्षा 2022 सभी चरणों के लिए 30 अगस्त 2022 को समाप्त हो चुकी हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब कल 15 सितंबर 2022 को सीयूईटी परीक्षा 2022 के परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा रही हैं।

CUET UG Result 2022: कल इस समय जारी होगा सीयूईटी परीक्षा 2022 का रिजल्ट, जानें कौन-सा कॉलेज बना एडमिशन के लिए पहली पसंद

CUET UG Result 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट CUET UG 2022 परीक्षा के लिए परिणाम अब जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA कल 15 सितंबर 2022 को CUET UG 2022 परीक्षा 2022 के लिए परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में सीयूईटी परीक्षा के परिणामों को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि आधिकारिक रूप से रिजल्ट को लेकर कोई नोटिस फिलहाल सामने नहीं आया है। 

कल इस समय जारी होगा रिजल्ट

उम्मीदवारों को बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सीयूईटी परीक्षा 2022 के नतीजे कल 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक घोषित होने की उम्मीद है। एक बार सीयूईटी यूजी 2022 के परिणाम जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर इन्हें चेक कर सकेंगे।

How to Check CUET UG Result 2022 

एक बार सीयूईटी यूजी परीक्षा 2022 के परिणाम जारी हो जाने के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स फोलो करने की सलाह दी जाती है- 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा।
  • अब होमपेज पर ‘CUET UG 2022’ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि।
  • CUET UG 2022 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • डाउनलोड करें और आगे के लिए एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

डीयू में एडमिशन की गला काट प्रतियोगिता

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) को सबसे अधिक CUET आवेदन प्राप्त हुए हैं। लगभग 6.63 लाख (6,63,776) आवेदकों ने एडमिशन के लिए डीयू को अपनी पहली पसंद बताया है, इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) लगभग 4.34 लाख (4,34,140) आवेदनों के साथ दूसरे स्थान पर है और तीसरे नंबर पर 2.62 लाख (2,62,488) आवेदनों के साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय मौजूद हैं।

बता दें कि इस साल CUET UG 2022 परीक्षा के लिए 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसके लिए परीक्षा 15 जुलाई से कुल 6 फेज में आयोजित की जा चुकी है।

End of Article