CUET Phase 5 Admit Card 2022: जारी हो गया फेज 5 के लिए सीयूईटी प्रवेश पत्र, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 07:55 AM IST

CUET Phase 5 Admit Card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए द्वारा चरण 5 परीक्षा के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, सीयूईटी एडमिट कार्ड 2022 ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं...

CUET Phase 5 Admit Card 2022: जारी हो गया फेज 5 के लिए सीयूईटी प्रवेश पत्र, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

National Testing Agency, NTA Common University Entrance Test, CUET Phase 5 Exam Admit Card 2022 जारी हो गया है। इन एडमिट कार्ड को 18 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवार अब अपना सीयूईटी यूजी चरण 5 प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए द्वारा चरण 5 परीक्षा के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, सीयूईटी एडमिट कार्ड 2022 को यहां से डाउनलोड करें -

उम्मीदवारों को सीयूईटी चरण 5 प्रवेश पत्र 2022 को डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी

  • उम्मीदवारों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा।
  • - होमपेज पर, या तो उस नोटिस पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है,Release of Admit Cards for Phase 5 of Common University Entrance Test [CUET (UG)-2022] Examination to be held on 21, 22, and 23 August 2022 –Reg' or click on the 'Download Admit Card
  • - एक नया पेज खुलेगा जहां आपको लॉग इन करना होगा।
  • - आपका CUET UG 2022 फेज 5 का एडमिट कार्ड डिस्प्ले हो जाएगा।

CUET एडमिट कार्ड 2022 चरण 5 को 2.01 लाख उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है। NTA द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह CUET UG चरण 5 परीक्षा 21 अगस्त, 2022 से शुरू होगी और 23 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी।

End of Article