CUET Phase-2 Admit card 2022 at cuet.samarth.ac.in: कॉमन युनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, स्नातक के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) किसी भी वक्त सीयूईटी फेज-2 (CUET Phase 2) का प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, एनटीए कल यानी 2 अगस्त 2022 को सीयूईटी का प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
सीयूईटी फेज-1 की परीक्षा 15 जुलाई से 20 जुलाई 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं फेज- 2 की परीक्षा 4 अगस्त 2022 से 20 अगस्त 2022 तक निर्धारित है। इसके लिए करीब 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इसमें फेज-1 के कुल 8 लाख अभ्यर्थी और फेज 2 के लिए कुल 6.5 लाख उम्मीदवार शामिल हैं। बता दें नेशनल पॉलिसी एजुकेशन ने 12वीं पास कर उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय में दाखिला लेने हेतु कटऑफ की मारामारी से बचने के लिए सीयूईटी परीक्षा का प्रावधान किया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा सीयूईटी फेज-2 की परीक्षा देशभर के 247 केंद्रों पर 500 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी। कयास लगाया जा रहा है कि एनटीए कल सिटी इंटिमेशन स्लिप के साथ प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET Phase-2 Admit card 2022, ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CUET Phase-2 Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- यहां अपना पजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक कलर्ड छायाप्रति निकाल लें।
बता दें बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। ध्यान रहे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना ना भूलें।
दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा
सीयूईटी क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी और राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों में अपने पसंद के अनुसार यूजी कोर्स के लिए दाखिला ले सकेंगे, इसमें कुल 90 विश्वविद्यालय शामिल हैं। आवेदन के हिसाब से देखें तो सीयूईटी देश की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा है।

