CUET PG 2022 Answer Key 2022: सीयूईटी पीजी आंसर की के खिलाफ सुधार विंडो आज होगी बंद, cuet.nta.nic.in से करें दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 04:23 PM IST

CUET PG 2022 Answer Key 2022: सीयूईटी पीजी परीक्षा 2022 के लिए प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। अब आंसर की के खिलाफ आपत्ति जमा करने के लिए सुधार विंडो भी आज 18 सितंबर 2022 को बंद हो जाएगी।

CUET PG 2022 Answer Key 2022: सीयूईटी पीजी आंसर की के खिलाफ सुधार विंडो आज होगी बंद, cuet.nta.nic.in से करें दर्ज

CUET PG 2022 Answer Key 2022 last date to raise objections: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट CUET PG 2022 आंसर की के खिलाफ आपत्ति विंडो आज, 18 सितंबर 2022 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाकर CUET PG 2022 आंसर की के खिलाफ दर्ज कर लें। एनटीए के मुताबिक, उम्मीदवार आज रात 9 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। 

CUET PG 2022 आंसर की पर आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एक बार आपत्तियां जमा हो जाने के बाद एक्सपर्ट्स उन आपत्तियों पर विचार करेंगे और अंतिम आंसर की व परिणाम जारी किया जाएगा। जारी अधिसूचना में साफ तौर पर बताया गया है कि अगर किसी भी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो CUET आंसर की में सुधार किया जाएगा। फिर सुधार की गई आंसर की के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएंगे।

CUET PG 2022 Answer Key 2022: आपत्तियां कैसे दर्ज करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन के साथ लॉग-इन करें।
  • 'आंसर की पर ऑब्जेक्शन' बटन पर क्लिक करें
  • निर्देशानुसार आपत्ति भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • आपत्तियां जमा करें और ऑनलाइन आंसर की आपत्ति शुल्क का भुगतान करें
  • कंफर्मेशन स्लिप डाउनलोड करें और इसे भविष्य के उद्देश्यों के लिए डाउनलोड करें।

CUET PG 2022 परीक्षा 2022 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11 और 12 सितंबर को आयोजित की गई थी। बता दें कि परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी; एक शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि अगर आप सीयूईटी पीजी आंसर की में सुधार करना चाहते हैं तो यह आखिरी मौका है आज रात 9 बजे के बाद किसी की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

End of Article