PSEB Class 10th and 12th Results 2022: कब जारी होंगे पंजाब बोर्ड 10वीं व 12वीं के परिणाम, सामने आई ताजा रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 10:41 AM IST

PSEB Class 10th and 12th Release Date: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट (PSEB Class 10, 12 Term 2 Result 2022) जारी कर सोकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

PSEB Class 10th and 12th Results 2022: कब जारी होंगे पंजाब बोर्ड 10वीं व 12वीं के परिणाम, सामने आई ताजा रिपोर्ट

PSEB Class 10th and 12th Results 2022 Release Date: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी कर सकता है। पंजाब बोर्ड के छात्रों का रिजल्ट को लेकर लम्बा इंतजार भी अब जल्द ही खत्म हो सकता है। पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि पंजाब बोर्ड आज, 25 जून 2022 को रिजल्ट जारी कर सकता है, हालांकि रिजल्ट को लेकर अभी तक बोर्ड द्वारा कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पंजाब बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम 30 जून 2022 को जारी कर सकता है, हालांकि कक्षा 10वीं को लेकर कोई डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। इसके साथ ही छात्रों को बता दें कि उम्मीद जताई जा रही है कि पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त कर चुक है।

Read More- नीट परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, nta.nic.in पर करें चेक
 
How to Check PSEB Class 10th Results 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाज सभी 10वीं के छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-



  • सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद ‘PSEB 10th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या जन्म तिथि के साथ नाम दर्ज करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखाई देगा।
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें।

Read More- आवेदन फॉर्म संशोधन का मौका दे रहा आरपीएससी, इस डेट से पहले कर लें करेक्शन

बता दें कि पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए सभी छात्रों को अपने पाठ्यक्रम के सभी अनिवार्य विषयों में 33 से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि किसी भी विषय में अगर आप न्यूनतम अंक प्राप्त करने में नाकामयाब होते हैं तो आप पंजाब बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षाओ में बैठना होगा।



End of Article