Fabric Designing: फैब्रिक डिजाइनर बन फैशन इंडस्‍ट्री में छा जाने का शानदार मौका, ऐसे बनाएं यहां करियर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2022, 09:02 AM IST

Fabric Designing Career: फैशन सेक्‍टर में आज के समय में फैब्रिक डिजाइनरों की मांग भी बेहद तेजी से बढ़ रही है। ये प्रोफेशनल कपड़े की क्वालिटी के साथ−साथ किसी डिजाइन को कपड़े पर उकेरने का काम करते हैं। टेक्सटाइल या बीएससी होम साइंस से संबंधी कोर्स कर यहां शानदार करियर बनाया जा सकता है।

Fabric Designing: फैब्रिक डिजाइनर बन फैशन इंडस्‍ट्री में छा जाने का शानदार मौका, ऐसे बनाएं यहां करियर
Photo Credit: Representative Image

Fabric Designing Career: आज के समय कपड़े सिर्फ शरीर को ढकने के लिए नहीं पहने जाते हैं, ये लोगों की पर्सनालिटी, बिजनेस और सोशल स्टेटस के स्‍तर को दर्शातें हैं। इसलिए लोग आज के समय में फैब्रिक डिजाइन पर बहुत ध्‍यान देते हैं। इस मार्केट में लगातार हो रही ग्रोथ बताती है कि पिछले कुछ सालों में प्रोफेशनल फैब्रिक डिजाइनरों की मांग में बढ़ोत्‍तरी हो रही है। फैब्रिक डिजाइनर का कार्य भी कुछ हद तक फैशन डिजाइनर की तरह ही होता है, लेकिन ये कपड़े की क्वालिटी के साथ−साथ किसी डिजाइन को कपड़े पर उकेरने का काम करते हैं। ये कपड़े की छपाई, रंगाई, कशीदाकारी और डिजाइन प्रोसेस पर नजर रखते हैं। अगर आप भी फैशन ट्रेंड को समझते हैं तो फैब्रिक डिजाइनर बन सकते हैं। फैब्रिक डिजाइनिंग आपके लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है। यही कारण है कि युवाओं के बीच फैब्रिक डिजाइनिंग कोर्स की लोकप्रिय लगातार बढ़ रही है।

कोर्स के लिए योग्यता

फैब्रिक डिजाइनर बनना चाहते हैं तो 12वीं के बाद आपको टेक्सटाइल या बीएससी होम साइंस से संबंधी कोर्स करना होगा। आजकल कई इंस्टिट्यूट टेक्सटाइल संबंधी कोर्स ऑफर करते हैं। इन कोर्स में एडमिशन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर लिए जाते है। छात्र डिग्री के लिए बैचलर ऑफ साइंस इन फैशन एंड अपैरल डिजाइनिंग, बीएससी इन फैब्रिक डिजाइन और मास्टर इन फैब्रिक डिजाइनिंग का कोर्स कर सकते हैं। वहीं डिप्‍लोमा के लिए इस फील्‍ड में अंडरग्रेजुएट डिप्लोमा इन टेक्सटाइल एंड फैशन डिजाइन, अंडरग्रेजुएट डिप्लोमा इन टेक्सटाइल डिजाइन, डिप्लोमा इन टेक्सटाइल डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन टेक्सटाइल डिजाइनिंग, डिप्लोमा इन फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइन, एडवांस डिप्लोमा इन टेक्सटाइल डिजाइनिंग और एडवांस डिप्लोमा इन टेक्सटाइल डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी का ऑप्‍शन भी उपलब्‍ध है।

करियर स्‍कोप

कोर्स पूरा करने के बाद युवा एक फैब्रिक डिजाइनर के तौर पर फैशन इंडस्ट्री में बेहतरीन करियर बना सकते हैं। युवाओं के पास गार्मेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों से लेकर फैशन डिजाइनिंग एजेंसियों, एक्सपोर्ट हाउस व रिटेल सेंटर में जॉब हासिल करने के भरपूर मौके होते हैं। इसके अलावा विदेशों में भी नौकरी हासिल करने के मौके होते हैं। युवा इन जगहों पर टेक्सटाइल लैब मैनेजर, फैब्रिक रिसोर्स मैनेजर, फैब्रिक या टेक्सटाइल डिजाइनर, प्रिंटिंग और डाइंग कंसल्टेंट और एम्ब्रायडरी डिजाइनर जैसे पदों पर कार्य कर सकते हैं। इस फील्ड में बतौर फ्रीसांलर काम किया जा सकता है।

फैब्रिक डिजाइनर की सैलरी

फैब्रिक डिजाइनर को कंपनियों की तरफ से शानदार सैलरी मिलती है। युवा कोर्स पूरा कर शुरुआती जॉब में ही हर महीने 30 से 50 हजार रुपये तक की सैलरी आसानी से हासिल कर सकते हैं। अनुभव व स्किल बढ़ने के साथ सैलरी भी बढ़ती जाती है। वहीं अगर आपने कुछ अलग करके दिखा दिया तो आपको यहां पर मुंह मांगी कीमत मिल सकती है।

End of Article