Odisha Class 12th Result 2022 Released at chseodisha.nic.in: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, CHSE ने ओडिशा कक्षा 12वीं के परिणाम आज 27 जुलाई 2022 को जारी कर दिए हैं। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर दास ने रिजल्ट जारी होने की डेट और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा पहले ही जारी कर दी थी। अब कक्षा 12वीं के सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट - chseodisha.nic.in, orissaresults.nic पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
छात्रों को बता दें कि ओडिशा बोर्ड के कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स दोनों के छात्रों के लिए orissaresults.nic.in पर आज शाम 4 बजे रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अब सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
How to Check Odisha CHSE Class 12th Result 2022
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic पर जाएं।
- अब होमपेज पर ‘Odisha CHSE Class 12th Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोलनंबर, स्कूल कोड आदि जानकारी सबमिट करें।
- अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- बाद के लिए डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पहले ही जारी हो चुके हैं कक्षा 10वीं के परिणाम:
बता दें ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 06 जुलाई 2022 को जारी कर दिया गया था, जिसमें 90.55 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वहीं बोर्ड एग्जाम में ए1 ग्रेड लाने वाले छात्रों की कुल संख्या 8 हजार 119 थी।
अप्रैल से मई के बीच आयोजित हुई थी परीक्षा:
सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 अप्रैल से 31 मई, 2022 तक राज्य भर में आयोजित की गई थी। बता दें कि लगभग 3 लाख छात्र अपने ओडिशा कक्षा 12 वीं के परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे।

