CBSE Class 10th Result 2022: इस महीने जारी नहीं होंगे CBSE कक्षा 10वीं रिजल्ट, अधिकारियों ने दी ये जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 04:33 PM IST

CBSE Class 10th Result 2022 Release Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट जून के महीने में जारी नहीं करेगा। सीबीएसई के अधिकारियों ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जुलाई के महीने में ही जारी किए जाएगें।

CBSE Class 10th Result 2022: इस महीने जारी नहीं होंगे CBSE कक्षा 10वीं रिजल्ट, अधिकारियों ने दी ये जानकारी

CBSE Class 10th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम (CBSE Class 10th Result 2022) का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले खबर सामने आ रही थी कि सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम जून के अंत तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि छात्रों को रिजल्ट के लिए अब कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम जून में या इस सप्ताह तक जारी होने की संभावना नहीं है।

CBSE के अधिकारी ने दी ये जानकारी

टाइम्स नाउ से बात करते हुए CBSE के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक 10वीं के परिणाम की तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं है। वहीं अधिकारी ने संभावित तारीखों के बारे में बताते हुए कहा है कि इस सप्ताह तो रिजल्ट के जारी होने की अत्यधिक संभावनाएं नहीं है। एक बार परिणाम की तारीखों का चयन होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जारी की जाएंगी। हालांकि संभावनाएं जताई जा रही है कि रिजल्ट 4 जुलाई, 2022 को जारी हो सकते हैं। 

जल्द खत्म होगी कक्षा 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही कक्षा 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया अभी भी कुछ केंद्रों पर पूरी नहीं हुई है। सूत्रों ने यह भी पुष्टि की है कि टर्म 1 और टर्म 2 वेटेज अभी भी तय नहीं किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सुझाव दिया जाता है कि बोर्ड वर्तमान में उन छात्रों के बारे में जानकारी एकत्र कर रहा है जो COVID या संबंधित कारणों से परीक्षा देने में चूक गए हैं। बोर्ड टर्म 1 और टर्म 2 वेटेज पर भी काम कर रहा है।

कब जारी होंगे कक्षा 12वीं के रिजल्ट? 

सीबीएसई के वरिष्ठ कॉर्डिनेटर श्री देबाशीष ने बताया कि परिणामों में एक और सप्ताह या 10 दिन भी लग सकते हैं। उन्होंने कहा 'सीबीएसई परिणाम घोषित करने में सबसे बड़ी देरी टर्म 1 और टर्म 2 वेटेज के कारण हो रही है। कक्षा 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया भी समाप्त होने वाली है, संभावना है कि अगले सप्ताह रिजल्ट की डेट पर निर्णय लिया जा सकता है।

उम्मीद की जा सकती है कि 12वीं के परिणाम 10 जुलाई या 15 जुलाई के आसपास जारी किए जा सकते हैं। जहां तक 10वीं के रिजल्ट की बात है, वह भी जुलाई के पहले हफ्ते में ही जारी किए जा सकते हैं।

End of Article