CBSE Class 10th Results 2022: इसी हफ्ते जारी हो सकता है CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट, देखें संभावित डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 05:29 PM IST

CBSE Class 10th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा जल्द ही जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CBSE Class 10th Results 2022: इसी हफ्ते जारी हो सकता है CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट, देखें संभावित डेट

CBSE Class 10th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10वीं के छात्र अपने परिणामों का बीते लम्बें समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 जल्द ही जारी कर दिए जाएगें। फिलहाल रिजल्ट की डेट को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं। 

एक बार सीबीएसई कक्षा 10 के टर्म 2 के रिजल्ट जारी होने के बाद, सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

जल्द होगी आधिकारिक घोषणा:

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसके साथ ही अब बोर्ड परिणाम से पहले के कुछ अंतिम स्टेप्स पूरे कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई रिजल्ट की तारीख जल्द ही आधिकारिक तौर पर जारी कर ही जाएगी। जिसके बाद रिजल्ट को लेकर छात्रों में जो भ्रम की स्थिति बनी हुई है वह दूर हो सकेगी। 

जानिए रिजल्ट पर क्या बोले शिक्षा मंत्री:
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बयान देते हुए कहा कि सीबीएसई के रिजल्ट को लेकर छात्रों और उनके माता-पिता को घबराने की कोई जरूरत नहीं हैं, CBSE अपना रिजल्ट समय पर ही जारी करेगा। परिणामों में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होगा। हालांकि शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट की डेट और समय का खुलासा नहीं किया है।

How to check CBSE Class 10th Result 2022:
एक बार सीबीएसई की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं
  • फिर कक्षा 10 परिणाम लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
  • कक्षा 10वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • कक्षा 10वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के लिए एक प्रिंट आउट लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह रिजल्ट से जुड़ी किसी भी प्रकार की अपडेट के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत पर कड़ी नजर बनाए रखें

End of Article