NEET PG Counselling Registration 2026 Apply Online: नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET PG Counselling Registration) खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू आज यानी 12 अक्टूबर 2026 को शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर 2026 है।
NEET PG Counselling Schedule: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल
नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के शेड्यूल की बात करें तो यहां सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 10 से 12 अक्टूबर 2026 तक होगा। वहीं रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान के लिए 12 से 21 अक्टूबर 2026 तक का समय होगा। जबकि चॉइस फिलिंग और लॉकिंग के लिए 13 से 22 अक्टूबर 2026 तक, सीट आवंटन की प्रक्रिया 22 से 23 अक्टूबर 2026 तक, रिपोर्टिंग और कॉलेज में प्रवेश 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक होगा और एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को डेटा सत्यापन के लिए 3 नवंबर 2026 तक का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
NEET PG Counselling Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- सबसे पहले mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
NEET PG Counselling Round 1 Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगी।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NEET PG Counselling Registraion 2026 Documents: नीट पीजी काउंसलिंग के लिए ये डॉक्यूमेंट्स
- MBBS डिग्री या प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट
- इंटर्नशिप पूरी होने का सर्टिफिकेट
- परमानेंट या प्रोविजनल मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- सरकार द्वारा जारी वैध फोटो ID
- जन्म तिथि का प्रमाण
- पासपोर्ट-साइज फोटो
- कैटेगरी, PwBD या NRI से जुड़े दस्तावेज (अगर लागू हो)
यहां देखें फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट
- सामान्य, EWS व अन्य भारतीय कोटा: रजिस्ट्रेशन फीस 1,000 रुपये
- SC, ST व OBC वर्ग रजिस्ट्रेशन फीस - 500 रुपये
- सिक्योरिटी डिपॉजिट सामान्य वर्ग के लिए - 25,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए ₹10,000
- डीम्ड यूनिवर्सिटी सभी वर्गों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस - 5,000 रुपये
- डीम्ड यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी डिपॉजिट- 2 लाख रुपये (रिफंडेबल)
नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
