CBSE Term 2 Sample Papers 2022: सीबीएसई ने जारी किए कक्षा 10वीं -12वीं टर्म-2 परीक्षा सैंपल पेपर, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 07:55 PM IST

CBSE Term 2 Sample Paper Class 10, Class 12 Exam 2022: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 नमूना पत्र (सैंपल पेपर) ऑनलाइन cbseacademic.nic.in पर जारी हो गए हैं। सीबीएसई कक्षा 10, 12 टर्म 2 सैंपल पेपर यहां से डाउनलोड करें।

CBSE Term 2 Sample Papers 2022: सीबीएसई ने जारी किए कक्षा 10वीं -12वीं टर्म-2 परीक्षा सैंपल पेपर, यहां से करें डाउनलोड

CBSE Term 2 Sample Paper Class 10, Class 12 Exam 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई की ओर से कक्षा 10 और कक्षा 12वीं परीक्षा 2022 के लिए सीबीएसई नमूना पत्र (सैंपल पेपर) जारी किए गए हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए जारी किए गए नमूना प्रश्न पत्र सब्जेक्टिव टाइप के पेपर के लिए हैं, जिससे पता चलता है कि टर्म-2 परीक्षा सब्जेक्टिव मोड में ही होने वाली है। सीबीएसई टर्म 2 सैंपल पेपर्स 2022 कक्षा 10, 12 परीक्षाओं के लिए अब cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध हैं। प्रमुख परीक्षाओं के लिए नमूना पत्र भी नीचे दिए गए हैं।

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अन्य विषयों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन सैंपल पेपर देखें। सैंपल पेपर प्रश्न पत्रों के पैटर्न को साझा करते हैं और दिए जाने वाले प्रश्न पत्र के संभावित प्रकार का एक उचित अनुमान भी कराते हैं। आधिकारिक नमूना पत्र (सैंपल पेपर) और अंकन योजना या उत्तर भी प्रदान किए गए हैं।

CBSE 12th Class Sample Papers for Term 2 Board Exams 2022 (March – April)

CBSE 10th Class Sample Papers Term 2 Board Exams 2022 (March – April)

सीबीएसई टर्म-2 बोर्ड परीक्षा 2022 मार्च और अप्रैल में आयोजित होने की उम्मीद है। फिलहाल बोर्ड ने परीक्षा स्थगित करने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि बोर्ड ने स्कूलों से सभी पात्र छात्रों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा है।

End of Article