CBSE 10th Result 2022 Marksheet Download from www.parikshasangam.cbse.gov.in, digilocker.gov.in, cbse.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने आज 22 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट जारी हो गया है तो सभी छात्र सीबीएसई कक्षा 10 के टर्म 2 के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र परीक्षा संगम व डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं जिसके बारे में इस आर्टिकल में बताया गया है।
How to check CBSE 10th Marksheet 2022: कक्षा 10वीं के सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं
- फिर कक्षा 10 परिणाम लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
- कक्षा 10वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- कक्षा 10वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
How to Check CBSE 10th Marksheet Through DigiLocker
- ऐप पर या वेबसाइट के माध्यम से डिजिलॉकर में लॉग इन करें।
- 'केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड' पर क्लिक करें।
- 'सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022' चुनें
- सीबीएसई कक्षा 10 वीं के परिणाम डाउनलोड करने के लिए लॉग इन करें
- आपका सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।
Check CBSE 10th Marksheet 2022- परीक्षा संगम पोर्टल पर करें चेक
- वेबसाइट - parikshasangam.cbse.gov.in पर जाएं।
- 'स्कूल' लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर 'परीक्षा गतिविधि' पर क्लिक करें।
- उसके बाद थ्योरी मार्क्स अपलोड पर क्लिक करें।
- रिजल्ट जारी होने के बाद आपके मार्क्स नजर आएंगे।
- परिणाम जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें।
बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट भी आज 22 जुलाई 2022 को जारी हो चुके हैं। उसके बाद ही कक्षा 10वीं के परिणाम भी जारी किए गए।


