BTEUP D Pharma, Polytechnic Even Semester Result 2022: बीटीई यूपी ईवन सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यह रहा चेक करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 04:50 PM IST

BTEUP D Pharma, Polytechnic Even Semester Result 2022: बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश (BTEUP) ने डी फार्मा, पॉलिटेक्निक ईवन सेमेस्टर का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट bteup.ac.in पर आज जारी कर दिया है।

BTEUP D Pharma, Polytechnic Even Semester Result 2022: बीटीई यूपी ईवन सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यह रहा चेक करने का डायरेक्ट लिंक

BTEUP D Pharma, Polytechnic Even Semester Result 2022: बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश (BTEUP) ने पॉलिटेक्निक ईवन सेमेस्टर का रिजल्ट 20 सितंबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जारी कर दिया है। ‌जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह‌ अब एनरोलमेंट नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यदि वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो तो यहां दी गई लिंक से भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

पॉलिटेक्निक ईवन सेमेस्टर की परीक्षा 25 जून से शुरू हुई थी।‌ यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने बीटीई यूपी ईवन सेमेस्टर यानी दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। पॉलिटेक्निक ईवन सेमेस्टर रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र रिचेकिंग के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।

How to Check BTEUP D.Pharma Even Semester Result 2022: ऐसे चेक करें यूपी बीटीई  ईवन सेमेस्टर का रिजल्ट

स्टेप 1: अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर होम पेज पर बीटीई यूपी ईवन सेमेस्टर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां रोल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब आप बीटीई यूपी ईवन सेमेस्टर का रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

बीटीईयूपी रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक की वजह से बोर्ड की वेबसाइट हैंग हो सकती है। ऐसे में अभ्यर्थी थोड़ा इंतजार करें या फिर यहां दी गई लिंक के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी पॉलिटेक्निक का रिजल्ट पहले ही जारी किया जाना था लेकिन कुछ कारणवश परिणाम घोषित करने में देरी हुई। बीटीईयूपी रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

End of Article