JAC 10th, 12th Compartment Result 2022: जारी हो गया झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, jacresults.com से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 03:41 PM IST

JAC 10th, 12th Compartment Result 2022, jacresults.com: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंटल एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 20 सितंबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जारी कर दिया है।

JAC 10th, 12th Compartment Result 2022: जारी हो गया झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, jacresults.com से करें चेक

JAC 10th, 12th Compartment Result 2022 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए आयोजित कंपार्टमेंटल एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 20 सितंबर 2022 को घोषित कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई -अगस्त में आयोजित की गई थी।

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट बोर्ड ने आज घोषित कर दिया है। झारखंड बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल सभी स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download JAC Jharkhand Board 10th, 12th Compartmental Exam Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले स्टूडेंट्स झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे 'Results of Compartmental Intermediate Examination - 2022 या Results of Compartmental Secondary Examination - 2022' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंटल एग्जाम का रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। मैट्रिक परीक्षा में 3.99 लाख छात्र और इंटरमीडिएट परीक्षा में 2.81 लाख छात्र शामिल हुए थे। झारखंड 10वीं और 12वीं साइंस का रिजल्ट 21 जून को घोषित किया गया था। जिसमें, 10वीं का पास प्रतिशत 95.60% और 12वीं का पास प्रतिशत 91.43% दर्ज किया गया था। झारखंड बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

End of Article