Bihar Board Dummy Admit Card 2023 Released at ssonline.biharboardonline.com: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए हैं। सभी छात्र इन डमी एडमिट कार्ड 2023 को आधिकारिक वेबसाइट- ssonline.biharboardonline.com व biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक या इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए रजिस्टर करने वाले छात्रों के लिए यह एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
छात्र कृपया ध्यान दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने स्कूल कोड, नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
How to check Bihar Board Dummy Admit Card 2023
सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssonline.biharboardonline.com पर जाएं
- अब होमपेज पर, डमी एडमिट कार्ड लिंक टैब पर क्लिक करें
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
- अपने स्कूल कोड, नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें और क्रेडेंशियल जमा करें
- बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें
एडमिट कार्ड में गलती होने पर ये करें
बिहार बोर्ड ने छात्रों द्वारा जमा किए गए बीएसईबी बोर्ड परीक्षा पंजीकरण फॉर्म के आधार पर डमी एडमिट कार्ड 2022 जारी किए हैं। यदि किसी छात्र को अपने नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि, जाति, विषय और अन्य विवरणों के जुड़ी गलती अपने एडमिट कार्ड में नजर आती है, तो वह अपने स्कूल प्रशासन को इसकी रिपोर्ट जमा कर सकते हैं। स्कूल प्रशासन 4 अगस्त, 2022 तक डमी एडमिट कार्ड में आवश्यक बदलाव कर सकता है। इसके लिए छात्रों को एक कागज पर आवश्यक बदलाव लिखकर उस पर हस्ताक्षर करके अपने प्रिंसिपल को देना होगा।
बीएसईबी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को इससे जुड़ी अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत व आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।


