Bihar Board 10th Result 2022 Date, Sarkari Resul (बिहार बोर्ड मेट्रिक परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा): जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी थी वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in पर देख सकते हैं। बिहार बोर्ड की कक्षा 10 वीं की परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। कुल मिलाकर (10वीं और 12वीं) लगभग 29 लाख छात्र बीएसईबी बोर्ड परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी 2022 को शुरू हुई थीं जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी 2022 को शुरू हुई थीं।
बिहार बोर्ड मेट्रिक परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा
बीएसईबी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड की 10वीं के पेपर का मूल्यांकन 5 मार्च 2022 को शुरू हुआ था। कक्षा 10 के लिए 17 मार्च 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। मूल्यांकन के तुरंत बाद, परिणाम घोषित किए जाएंगे। 25 मार्च तक रिजल्ट आने की संभावना है।
बीएसईबी 10वीं और 12वीं के नतीजे: ऐसे करें चेक
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा है 'बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 2022 का परिणाम ।
- एक नई विंडो खुलेगी, उसमें अपना रोल नंबर और पासवर्ड भरें।
- सफलतापूर्वक क्रेडेंशियल सबमिट करने के बाद, परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आप परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट ले सकते हैं।
एसएमएस से करें चेक
परिणाम घोषित होने के बाद, आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 10वीं पास छात्र 11 और 12वीं पास छात्र ग्रेजुएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2022 एसएमएस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम जल्दी प्राप्त करने का एक आसान तरीका- सबसे पहले मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें। एक संदेश टाइप करें: 'BIHAR10 <स्पेस>रोल-नंबर'' टाइप करें और इसे नंबर: 56263 पर भेजें। जिसके बाद आपको परिणाम मिल जाएगा।

